{"_id":"5d9395898ebc3e01423279d2","slug":"sonbhadra-news-sonbhadra-news-vns4867478186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव प्रताप ने पूर्व चेयरमैन अनिल को चार वोट से दी थी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव प्रताप ने पूर्व चेयरमैन अनिल को चार वोट से दी थी शिकस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। हमले में मृत रेणुकूट के चेयरमैन शिव प्रताप सिंह व पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह के बीच नवंबर 2017 से रिश्ते ज्यादा तनावपूर्ण हो गए। नवंबर 2017 में जब नगर पंचायत का चुनाव चल रहा था, उस दौरान चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह ने शिव प्रताप सिंह को कुछ ऐसी बातें बोल दी, जो उन्हें नागवार लगी।
बताया जाता है कि अनिल के वहां से हटने के बाद कुछ ही देर में शिव प्रताप ठीक उसी जगह पहुंच गए और अनिल सिंह के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कहा जाता है कि शिवप्रताप सिंह ने उस मंच से जो भी बातें कहीं, वहीं चुनाव में टर्निंग प्वाइंट साबित हुई और वह चुनाव शिवप्रताप ने चार वोट से जीत लिया। दुद्धी स्थित राजकीय महाविद्यालय में मतगणना के दौरान जब अनिल सिंह चार वोटों से पीछे थे तो उन्होंने तीन बार रिकाउंटिंग कराई। इसके बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसी वर्ष 17 जनवरी को नगर पंचायत परिसर में कंबल वितरण के दौरान हुई घटना के बाद दोनों के बीच रिश्ते और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए, जब 20 जनवरी की रात दोनों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट के साथ चाकूबाजी भी हुई।