फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra news on sawan

सोनांचल में चहुंओर गूंजता रहा हर-हर महादेव

Tue, 30 Jul 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra news on sawan
शिवद्वार स्थित उमा-माहेश्वर के पुजन अर्चन के लिए कांवरियों की लगी भीड़। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को सोनांचल में चहुंओर बोल-बम, हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। सुप्रसिद्ध मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। गुप्तकाशी के शिवद्धार में विराजमान उमा-माहेश्वर की दरबार में करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। सर्वप्रथम कांवरियों ने जलाभिषेक किया। सुप्रसद्धि मंदिरों मेें सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
विज्ञापन

सोमवार की भोर चार बजे से ही शिवालयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। राबट्र्सगंज के सिविल लाइंस रोड पर स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर, दंडइऌत बाबा मंदिर परिसर में विराजमान भगवान शिव, शोभनाथ मंदिर, रौप गांव में पहाड़ी में पर विराजमान पंचमुखी महादेव, कंडाकोट पहाड़ी पर बाबा भोलेनाथ, बरैला में भोले शंकर, गौरीशंकर में देवादिदेव महादेव की दरबार में पूरे दिन भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। सुबह और शाम भगवंान की आरती हुई। इसमें भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

घोरावल: शिवद्वार धाम में करीब साठ हजार श्रद्धालुओं ने उमा-माहेश्वर पर जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इनमें करीब तीस हजार कांवरियों ने विजयगढ़ दुर्ग पर स्थित रामसरोवर और मिर्जापुर के बैरिया घाट से गंगाजल लेकर जलाभिषेक किया। जिले के अलावा मिर्जापुर, भदोही, मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों के श्रद्धालु पूजन-अर्चन करने के लिए पहुंचे थे। सोमवार को तड़के चार बजे भगवान भोलेनाथ एवम माता पार्वती के अद्वितीय विग्रह का दिव्य श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात मुख्य पुजारी सुरेश गिरि एवं अजय गिरि ने मंगला आरती की। इसके बाद मंदिर का कपाट खोल दिया गया। फोर्स के साथ सिटी सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह की देखरेख में कोतवाल सीपी पांडेय मंदिर परिसर में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाला/चोपन: डाला स्थित ऊंची पहाड़ी पर विराजमान अचलेश्वर महादेव मंदिर में हजारों की संख्या में कांवरियों ने जलाभिषेक किया। चोपन सोन नदी से महादेव सेवा समिति चोपन के बैनर तले कांवरिया जल भरकर औघडदानी के भक्त बम-बम का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ते हुए भोलेनाथ के दरबार तक पहुंचे। श्रद्धालुओं ने दूध, दही, मधु, गंगाजल और पंचामृत से शिवलिंग को स्नान कराया तथा धतूरा, भांग, मदार बेलपत्र, को समर्पित किया। महंत पुजारी पं. मुरली तिवारी की सालिध्य में रूद्राभिषेक का आयोजन चल रहा था। डाला व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, कौशल राय, निखिल सेट्टी, ओमप्रकाश तिवारी, महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप चौरसिया, अनूप गुप्ता, बंसराज शुक्ला, सूरज निषाद, सुजीत ठाकुर, आदित्य पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed