फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra news of 48 land sale agreements for tribal land in Baghadu will be cancelled

Sonbhadra News: निरस्त किए जाएंगे बघाड़ू में कराए गए आदिवासियों की जमीन के 48 बैनामे, जानें- पूरा मामला

Tue, 16 Dec 2025 10:49 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 16 Dec 2025 10:49 AM IST
सार

जनजातीय समाज की जमीन बैनामा कराने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में बघाड़ू में कराए गए आदिवासियों की जमीन के 48 बैनामे निरस्त किए जाएंगे।   
 

विज्ञापन
Sonbhadra news of 48 land sale agreements for tribal land in Baghadu will be cancelled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आदिवासी महिला से शादी-संबंध के जरिये जनजातीय समाज की जमीन बैनामा कराने और उन पर मुस्लिम वर्ग के लोगों को बसाने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इन सभी जमीनों के बैनामे रद्द किए जाएंगे। प्रशासन की छानबीन में सिर्फ बघाड़ू में ही रजिया के नाम 34 और नन्हकी के नाम 14 बैनामे पाए गए हैं। इसमें 45 बीघा से अधिक भूमि शामिल है। बैनामे निरस्तीकरण के लिए प्रशासन ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। कोई विधिक अड़चन नहीं आई तो ये सभी जमीन सरकारी खाते में दर्ज कर ली जाएगी।

विज्ञापन


जनजातीय समाज की महिलाओं पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव देने और उनके जरिये आदिवासियों की जमीनें खरीदने की मुहिम से जुड़ा एक मामला पिछले माह पुलिस के पास पहुंचा था। शिकायत महज एक परिवार से थी, लिहाजा उस परिवार से जुड़े आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन


इस बीच भाजपा के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बघाड़ू में अचानक से बढ़ी समुदाय विशेष की आबादी और जनजाति समाज की महिलाओं से शादी व पत्नी की तरह संबंध बनाकर जमीनें हथियाने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम की ओर से जांच के निर्देश दिए गए थे। प्रारंभिक जांच में आरोप काफी हद तक सही भी मिले हैं। मामले में अब तक मौन साधे बैठे सरकारी तंत्र की नींद तब खुली, जब अमर उजाला ने इस मसले को प्रमुखता से उठाते हुए खबर प्रकाशित की। आनन-फानन अब इसमें कार्रवाई तेज कर दी गई है। 

जानकारी के मुताबिक बघाड़ू में जनजाति समाज से जुड़ी रहीं महज दो महिलाओं के जरिये बहादुर और उनसे जुड़े परिवार, रिश्तेदार और परिचितों ने 48 बैनामे करवाए। धारा 80 के जरिये जमीन की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया अपनाई गई। इन बैनामों को निरस्त करने के लिए तहसील न्यायालय में वाद दाखिल करते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया गया है। नियम विरुद्ध ढंग से हुई खरीद-बिक्री को रद्द करते हुए प्रशासन भूमि का सरकारी खाते में दर्ज करने की तैयारी में है। 

नन्हकी कभी कोरची तो कभी सिंदुरी की निवासी बनकर कराती रही बैनामा 
एक तरफ बहादुर अली की पत्नी रजिया को अनुसूचित जनजाति की महिला दर्शाते हुए बघाड़ू में 34 जमीनें (लगभग 38 बीघे) बैनामा करवाई गईं। वहीं कथित नन्हकी को कभी सुंदरी तो कभी कोरची का निवासी बताते हुए 14 बैनामे (7 बीघे से अधिक) कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed