फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra : Jija Saale dies after being crushed by a truck on the Rewa-Ranchi highway in Sonbhadra

सोनभद्र : रीवा-रांची राजमार्ग पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार जीजा साले की मौत

Mon, 03 May 2021 12:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 May 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra : Jija Saale dies after being crushed by a truck on the Rewa-Ranchi highway in Sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : road accident
सोनभद्र में विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में रीवा-रांची राजमार्ग पर रविवार की रात में एक ट्रक कुचलकर बाइक सवार जीजा व साले की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। 
विज्ञापन


विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव निवासी अजय कुमार (26) पुत्र राम निहोर भुइंया अपने साले के साथ बाइक पर बैठकर घर आ रहा था। रीवा-रांची नेशनल हाईवे पर जोरुखाड़ गांव के पास एक ट्रक की चपेट में आ जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने 112 नंबर डायल कर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को लेकर दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां कुछ देर इलाज के बाद अजय की मौत हो गई। उधर, जोगेंद्र (22 ) पुत्र विश्वनाथ निवासी जमुई, झारखंड की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग जिला अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में जोगेंद्र ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed