फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Jam from Dibulganj to Kakri, common people are angry, it takes hours to go four kilometers

सोनभद्रः डिबुलगंज से ककरी तक जाम, आमजन कर रहे त्राहिमाम, चार किलोमीटर जाने में लग रहे घंटों

Mon, 20 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Jam from Dibulganj to Kakri, common people are angry, it takes hours to go four kilometers
अनपरा मोड के समीप सडक पर वाहनों की मरम्मत से लगा जाम। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र के डिबुलगंज से ककरी के मध्य नियमित रूप से लग रहे भीषण जाम के कारण आम जनता त्राहिमाम कर रही है। इससे न सिर्फ डिबुलगंज से ककरी के मध्य चार किमी की दूरी तय करने में लोगों को घंटो लग रहे हैं। बल्कि दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के कारण वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग किलर रोड के रूप में विख्यात रहा है। काफी दिनों तक अनपरा-शक्तिनगर मुख्य मार्ग सहित अनपरा-रेणुकूट एनएच-39 के क्षतिग्रस्त होने को हादसों का प्रमुख कारण बताया जा रहा था। इस मार्ग की मरम्मत पूरी हो चुकी है। वहीं अनपरा-शक्तिनगर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से डिबुलगंज से ककरी के मध्य सड़क की दोनों पटरियों पर 24 घंटे माल लादे भारी वाहन खड़े रह रहे हैं। मानो सड़क की पटरी नहीं वाहनों का पार्किंग स्थल हो। कहीं-कहीं तो आधी सड़क समेटे वाहनों के खड़े रहने से नियमित रूप से भीषण जाम लग जा रहा ळै। इससे न सिर्फ लोगों का सफर मुश्किल हो रहा है बल्कि दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ गया है। लोगों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस संबंध में तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

कहां-कहां लग रहा जाम
लोगों का कहना है कि डिबुलगंज के रास्ते अनपरा नगर की सीमा पर प्रवेश करते ही कांटा कराने के लिए खडे़ वाहनों से सामना होता है। वहां से किसी तरह आगे निकले तो काशी मोड़ के पास वन रेंजर कार्यालय के समीप ट्रांजिट शुल्क के लिए खड़े वाहनों से जाम लगता है। इससे औड़ी मोड़ पहुंचने में ही कई बार एक घंटे से अधिक समय लग जाता है। औड़ी मोड़ के पहले से ही सड़क के दोनों तरफ ऑटो गैरेज संचालक पटरी पर ही वाहनों की मरम्मत करते हैं। अनपरा मोड़ से रेणुसागर मोड़ के समीप तो स्थिति अत्यंत विषम हो गई है। मानो पूरी सड़क ही गैरेज में तब्दील हो गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

धंस गई सड़क की नवनिर्मित पटरी
निरंतर वाहनों के खड़े रहने के कारण एनएच पर नवनिर्मित सड़क की पटरी भी कई स्थानों पर धंस गई है। इससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो सड़क किनारे बनी नाली भी क्षतिग्रस्त हो जाएगी।

बोले अधिकारी :
मामला संज्ञान में है। सड़क की पटरियों पर वाहन खड़ा करने वालों को चिह्नित कर नोटिस दी जा रही है। अगर वाहन स्वामियों की ओर से पटरियों को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो शीघ्र ही अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। -रमेश कुमार, एसडीएम दुद्घी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed