फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra in-charge minister said, make firm preparations to deal with third wave of Corona

सोनभद्र प्रभारी मंत्री ने कहा, कोरोना के तीसरे लहर से निपटने की करें पुख्ता तैयारी

Sat, 15 May 2021 08:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra in-charge minister said, make firm preparations to deal with third wave of Corona
सोनभद्र। जिले के प्रभारी मंत्री एवं बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने शनिवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक की। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ गांवों में घर-घर जाकर लक्षण वाले लोगों की पहचान करने का काम तेजी से करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कोरोना के तीसरे लहर से निपटने के लिए तैयारी करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड वार्ड के साफ-सफाई, विद्युत और अन्य व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। प्रतिदिन डीएम, सीडीओ और सीएमओ कोविड अस्पताल और कोविड मरीजों के व्यवस्था की समीक्षा करें। बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि अब तक 232236 घरों तक टीमें पहुंच चुकी हैं। कोविड के लक्षण वाले 7000 लोगों को चिह्नित कर उनको दवाइयों का किट उपलब्ध कराया जा रहा है। जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए मेडिसिन बैंक बनाया जा रहा है। एक सप्ताह में 1500 एलपीएम की क्षमता वाला एक और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी हो रही है तथा कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के बर्न यूनिट में बच्चों के लिए 50 बेड की व्यवस्था भी कर ली गई है। ओबरा थर्मल पावर प्लांट द्वारा ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया जा रहा है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक रॉबर्ट्सगंज, विधायक भूपेश चौबे, ओबरा विधायक संजीव गोड़ तथा दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने जनता की समस्याओं से अवगत कराया और समाधान के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed