फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra horrific road accident Bolero couple dies two sons in critical condition, chaos ensues

सोनभद्र भीषण सड़क हादसा: बोलेरो सवार दम्पती की मौत, दो बेटों की हालत गंभीर, मची अफरा-तफरी

Mon, 10 Mar 2025 11:20 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 10 Mar 2025 11:20 AM IST
सार

रांची-रीवा मार्ग पर देर रात को अचानक हुई तेज आवाज ने सबकी नींद तोड़ दी। कोलिनडूबा ग्राम पंचायत के पास देर रात बोलेरो की कोयला लदी ट्रक से हुई भीषण टक्कर हो गई। घटना में बोलेरो सवार दम्पती की मौत हो गई और दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
Sonbhadra horrific road accident Bolero couple dies two sons in critical condition, chaos ensues
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोलिनडूबा ग्राम पंचायत में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से बोलेरो सवार दम्पती की मौत हो गई। हादसे में दम्पती के दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा परिवार यज्ञ का मेला देखकर घर लौट रहा था। उन्हें दुद्धी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


घटना रात्रि लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान नागेश्वर गुप्ता (48) और उनकी पत्नी मुन्नी देवी (42) के रूप में हुई है। वहीं, उनके दो बेटे चंदन गुप्ता (14) और आकाश गुप्ता (10) घायल हो गए।स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि शवों को बोलेरो की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुन्नी देवी के भाई जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार हरनाकछार ग्राम पंचायत में चल रहे विष्णु महायज्ञ में शामिल होने गया था। तीन दिनों से परिवार वहीं था और रविवार रात को यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद नागेश्वर गुप्ता अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर बोलेरो से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed