फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra Honor Killing Sister married with lover brothers murdered both and dumped dead bodies in forest

सोनभद्र में झूठी आन के लिए हत्या: बहन ने प्रेमी संग भागकर रचाई शादी, भाइयों ने दोनों को मारकर जंगल में फेंका

Wed, 08 Oct 2025 03:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 08 Oct 2025 03:26 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में झूठी आन के लिए दो हत्याएं किए जाने का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। बहन और उसके प्रेमी की हत्या के आरोपी दो भाई गिरफ्तार किए गए, जबकि तीन फरार हैं।

विज्ञापन
Sonbhadra Honor Killing Sister married with lover brothers murdered both and dumped dead bodies in forest
पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में झूठी आन के लिए हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर से भागकर प्रेमी के साथ शादी रचाने से नाराज बिहार के पटना निवासी पांच भाइयों ने मिलकर बहन और उसके पति की साजिश के तहत हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों के शव को सोनभद्र के जंगलों में अलग-अलग स्थानों पर फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन की तलाश कर की जा रही है। इस पूरे मामले में यूपी के अलावा गुजरात पुलिस भी छानबीन में जुटी थी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
बता दें कि हाथीनाला थाना क्षेत्र के खोखा जंगल में गत 24 सितंबर को एक महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके सिर में चोट के गहरे निशान मिले। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी थी। इसी बीच गत छह अक्टूबर को हाथीनाला से आगे दुद्धी के रजखड़ घाटी के जंगल में एक युवक के शव का अवशेष (कंकाल) बरामद हुआ। शव को जंगली पशुओं ने नोच खाया था। हड्डियों के अवशेष ही बरामद हुए।
विज्ञापन


डीएनए जांच से हुई पहचान
डीएनए जांच में यह शव पटना जिले के नौबतपुर निवासी दुक्खन साव के होने की पुष्टि हुई। वहीं हाथीनाला से बरामद शव की पहचान उसकी पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि दुक्खन के अपहरण का केस गुजरात में दर्ज है और वहां की पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: एटीएम से लूट करने वाले गैंग के तीन जालसाज गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में गिरोह के मुखिया को लगी गोली

भाइयों ने ऐसे रची हत्या की साजिश

Sonbhadra Honor Killing Sister married with lover brothers murdered both and dumped dead bodies in forest
पुलिस के गिरफ्त में दोनों के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा ने बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह प्रकरण झूठी आन के लिए हत्या का है। दुक्खन गांव की ही मुन्नी को घर से भगाकर गुजरात ले गया था, जहां दोनों ने शादी कर ली थी। इस घटना से मुन्नी के घर वाले काफी क्षुब्ध थे। इसे अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़कर उन्होंने दोनों की हत्या की साजिश रची। इसी के तहत मुन्नी के एक भाई मुन्ना ने दोनों को धूमधाम से शादी कराने का झांसा देकर घर बुलाया।

इस पर गुजरात में ही रह रहे मुन्नी के दो भाई उन्हें लेकर ट्रेन से मिर्जापुर तक आए। यहां से सभी पिकअप में सवार होकर पटना अपने गांव जाने लगे। रास्ते में हाथीनाला के पास सुनसान जगह देखकर जंगल में शौच जाने की बात कह कर वाहन रोका और फिर मुन्नी और उसके पति दुक्खन की हत्या कर दी। वारदात के बाद मुन्नी के शव को खोखा के जंगल में फेंक दिया, जबकि उसके पति दुक्खन का शव थोड़ी दूरी पर रजखड़ घाटी में फेंक दिया था।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि वारदात में शामिल मुन्ना कुमार (22) व राहुल उर्फ सिद्धार्थ (28) निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना नौबतपुर, जिला पटना (बिहार) को हाथीनाला तिराहे से आगे रेणुकूट रोड पर गिरफ्तार किया गया। वहीं उनके तीन अन्य भाइयों अवधेश, राकेश और मुकेश की तलाश की जा रही है। वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी बरामद किया गया है। यह पूरी कार्रवाई ओबरा सीओ हर्ष पांडेय के नेतृत्व में हाथीनाला के प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश जी चौबे की पुलिस टीम ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed