UP News: एटीएम से लूट करने वाले गैंग के तीन जालसाज गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में गिरोह के मुखिया को लगी गोली
Bhadohi News: भदोही पुलिस व एसओजी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये जालसाज एटीएम बदलकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही कोतवाली और एसओजी की टीम ने एटीएम से लूट करने वाले गैंग के तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के साथ अपराधियों की मुठभेड़ भदोही कोतवाली के रड़ई गांव के पास हुई। मुठभेड़ में गैंग के मुखिया के बाएं पैर में गोली लगी है। इससे पहले उसके दो साथी अमेठी में एक घटना करने के दौरान गिरफ्तार हुए थे।
क्या है पूरा मामला
भदोही कोतवाली के रजपुरा चौराहे के पास स्थित एसबीआई के एटीएम से बीते एक सितंबर को शातिर अपराधियों ने धोखे से 99,747 रुपये निकाल लिए। पुलिस की जांच में पता चला कि जिले में एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने का गैंग सक्रिय है। जिसमें वाराणसी के पांडेयपुर पहड़िया निवासी आदित्य सिंह का नाम सामने आया।
एसपी ने मामले में टीम गठित कर शातिरों के गिरफ्तारी का निर्देश दिया। मंगलवार की रात प्रभारी निरीक्षक भदोही सच्चिदानंद पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर आदित्य किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए जनपद में आया। सक्रिय हुई पुलिस रड़ई के पास इंतजार कर रही थी। इस बीच जौनपुर से आती हुई एक चार पहिया गाड़ी दिखी। जिसे देख पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।
इसे भी पढ़ें; मऊ की शिवानी ने कमाल: UPSC-ISS में 12वीं रैंक हासिल कर रोशन किया शहर का नाम, पढ़ें- सफलता की कहानी
वाहन में बैठे तीन शातिर निकलकर भागने लगे। इस बीच शातिरों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में गैंग का मुखिया आदित्य घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को घेर कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आदित्य के साथ दो अन्य शातिरों ने अपना नाम हिमांशु सिंह व युवराज सिंह निवासी इटौरी, सगरा, सुंदरपुर, प्रतापगढ़ बताया। तीनों के पास से पुलिस ने 72 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, एक तमंचा व कारतूस के साथ कुछ नगदी बरामद किए।
अमेठी में गिरफ्तार हुए दो साथी तो बनाया नया गैंग
क्या बोले अधिकारी
गिरफ्तार अभियुक्त कई जनपदों में एटीएम बदलकर पैसा निकालने की घटनाओं को अंजाम देते थे। जिले में भी उन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी के साथ तीन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। -अभिमन्यु मांगलिक, एसपी, भदोही