{"_id":"628792f0225ad73afc27cb70","slug":"sonbhadra-got-gift-of-ten-new-ambulances-sonbhadra-news-vns654483994","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र को मिली दस नई एंबुलेंस की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र को मिली दस नई एंबुलेंस की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए योगी सरकार ने पहल तेज कर दी है। सरकार ने डग्गामार दस 108 एंबुलेंसों को वापस लेते हुए उतनी ही नई एंबुलेंस दी है। शुक्रवार को छह नई एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंच गई। शेष दो तीन दिन में पहुंचेगी। नई एंबुलेंस मिलने से नक्सल, पहाड़ी और दुरूह इलाकों के मरीजों को सुविध होगी।
वर्तमान में जिले में कुल एंबुलेंस 46 हैं लेकिन इनमें से करीब 20 एंबुलेंस मेंटेनेंस के अभाव में अक्सर कहीं न कहीं मरीजों को लेकर खड़ी हो जाती है। रात में एंबुलेंस के खराब होने पर मरीजों, तीमारदारों के साथ ही एंबुलेंस कर्मियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी एंबुलेंस के संचालन में टायर और डीजल की कमी एक बड़ी समस्या बनती है। जिले की भौगोलिक स्थिति दुरूह होने के कारण एंबुलेंस अन्य जिलों की अपेक्षा यहां ज्यादा किलोमीटर चलती है इसलिए उसके मेंटेनेंस की ज्यादा जरूरत होती है। गाड़ियों के टायर जल्दी घिस जाते हैं लेकिन इन्हें समय से बदला ही नहीं जाता है। हालांकि इस समस्या से सीएमओ और सीएमएस की ओर से लगातार शासन को अवगत कराते हुए दूर कराने की मांग की जा रही है। इस संबंध में 108 एंबुलेंस के जिला प्रोग्राम मैनेजर आशीष सिंह ने बताया कि शासन ने प्रथम चरण में जिले की कंडम हो चुकी दस एंबुलेंसों को वापस लेते हुए उतनी ही नई एंबुलेंसों की सौगात दे दी है। आने वाले दिनों में और नई एंबुलेंस जिले को मिलने की संभावना है। जिले में छह नई एंबुलेंस पहुंच भी गई है और शेष जल्द ही पहुंचेगी।
हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंसों को किया रवाना
जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार को सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने नई छह एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ ने कहा कि नई एंबुलेंसों को पहाड़ी और दुरूह इलाकों के अस्पतालों पर भेजा जाएगा, ताकि उस इलाके मरीज एंबुलेंस से शीघ्र नजदीकी अस्पताल पहुंच सकें।