फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Five including Anil Maurya of BJP and Mohan Kushwaha of BSP filed nomination

सोनभद्र : भाजपा के अनिल मौर्य और बसपा के मोहन कुशवाहा समेत पांच ने किया नामांकन

Mon, 14 Feb 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Five including Anil Maurya of BJP and Mohan Kushwaha of BSP filed nomination
विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन जिले में पांच नामांकन हुए। घोरावल विस क्षेत्र से भाजपा के डॉ. अनिल मौर्य और बसपा के मोहन कुशवाहा ने नामांकन किया तो भाकपा माले, जेडीयू, जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवारों ने भी पर्चा भरा। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे दिन भी नामांकन का खाता नहीं खुला। वहां सिर्फ पर्चे लिए गए। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। प्रत्याशियों के साथ पहुंचे समर्थकों को बैरियर पर ही सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया।
विज्ञापन

अंतिम चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हुई है। शुरुआती दो दिनों में एक भी नामांकन नहीं हुआ था। सोमवार को प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के नामांकन की सूचना के चलते सुबह से ही कलेक्ट्रेट के आसपास गहमागहमी बनी रही। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस फोर्स जगह-जगह मुस्तैद रही। अपराह्न करीब दो बजे घोरावल से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अनिल कुमार मौर्य समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने समर्थकों को गेट पर ही रोक दिया। तलाशी के बाद प्रत्याशी को प्रस्तावकों के साथ अंदर जाने की अनुमति दी गई। रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष भाजपा प्रत्याशी ने एक सेट में नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान उनके साथ लालजी तिवारी और अशोक चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

उनके बाद बसपा से मोहन कुशवाहा ने अपना पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ पूर्व विधायक सत्यनारायण जैसल भी मौजूद रहे। घोरावल के रिटर्निंग ऑफसर रमेश कुमार के मुताबिक भाजपा और बसपा उम्मीदवार के अलावा जदयू से अनीता कोल, भाकपा माले से सुरेश कोल और जन अधिकारी पार्टी से रानी सिंह ने नामांकन किया। इसके अलावा यहां से नौ लोगों ने 13 पर्चे भी लिए। वहीं राबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी विधानसभा सीट पर तीसरे दिन भी नामांकन शून्य रहा। राबर्ट्सगंज के आरओ राजेश सिंह ने बताया कि 15 लोगों ने 15 नामांकन पत्र लिए हैं। ओबरा में सात लोगों ने 14 और दुद्धी में पांच लोगों ने पांच सेट में नामांकन पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे की निगरानी में रही नामांकन प्रक्रिया
कलेक्ट्रेट में चल रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। एडीएम राकेश सिंह और एएसपी विनोद कुमार खुद सुरक्षा पर निगाह लगाए हुए थे। अफसरों ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। कलेक्ट्रेट गेट से गुजरने वाले हर व्यक्ति पर कैमरे से निगरानी की जा रही थी। पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। वीडियो रिकार्डिंग टीम भी सक्रिय रही।

गेट पर रोका गया भाजपा जिलाध्यक्ष का वाहन
नामांकन के दौरान घोरावल से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अनिल मौर्य तीन वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे थे। दूसरे वाहनों में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ नेता थे। हाईवे से कलेक्ट्रेट जाने वाले गेट पर ही सुरक्षाकर्मियों ने वाहनों को रोक दिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हवाला देते हुए सिर्फ प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों को ही अंदर जाने देने की बात कही। करीब आधे घंटे तक जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व अन्य नेता सुरक्षाकर्मियों पर धौंस जमाने की कोशिश करते रहे मगर नियमों का हवाला देते हुए सुरक्षाकर्मियों ने एक न सुनी। बाद में सिर्फ प्रत्याशी के वाहन को ही अंदर जाने की अनुुमति मिल सकी। अन्य दोनों वाहन को वापस लौटना पड़ा।

कलेक्ट्रेट में नामांकन करते घोरावल विधान सभा बसपा प्रत्याशी मोहन कुशवाहा।

कलेक्ट्रेट में नामांकन करते घोरावल विधान सभा बसपा प्रत्याशी मोहन कुशवाहा।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed