फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Electricity supply stalled in many villages due to rain

सोनभद्रः बारिश के चलते कई गांवों में बिजली आपूर्ति रही ठप

Thu, 17 Jun 2021 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Electricity supply stalled in many villages due to rain
सोनभद्र जनपद के बभनी क्षेत्र में बुधवार की रात से इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-ब्यस्त हो गया है। कई गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रही। जगह-जगह जल जमाव होने से लोगों को आवागमन करने में दिक्कतें हो रही है। पहली बारिश में ही ग्राम पंचायतों द्वारा की गई साफ सफाई की पोल खुल गयी है।
विज्ञापन

बीजपुर बाजार सहित सब्जी मंडी और मोर्टर गैराज सहित अनेक स्थानों पर सड़क में भारी भरकम गढ्ढा होने तथा नालियों में कचरा भरा रहने के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया जिसके कारण राहगीरों को आवागमन में खासा दिक्कत उठानी पड़ रही है। ग्राम प्रधान पति विश्राम सागर गुप्ता ने बताया कि लम्बे समय से नालियों में जमा कूड़ा और जगह जगह जमा प्लास्टिक की ढेर को साफ सफाई करने का काम पिछले महीने ही युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है बीच बीच मे हुई बारिश के कारण समस्या खड़ी हुई थी लेकिन बाकी जहां भी सफाई नही हो पाया है जल्द सफाई करा कर बारिश के पानी निकाशी की मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी। उधर बुधवार से शुरू हुई बारिश गुरुवार को समूचे दिन होती रही लगातार बारिश से ग्रामीण इलाके में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गयी। रात से गायब बिजली दिन भर नही आई जिसके कारण दर्जनों गांवों में अंधेरा पसरा पड़ा है। बिजली के अभाव में अधिकांश लोगों की मोबाइल डिस्चार्ज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed