{"_id":"687bbd76e2cc93a0f70abdf7","slug":"sonbhadra-dm-expressed-displeasure-over-spending-wages-on-other-work-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: मजदूरी का पैसा दूसरे कार्य में खर्च करने पर भड़के डीएम, कहा- 25 तक करें भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: मजदूरी का पैसा दूसरे कार्य में खर्च करने पर भड़के डीएम, कहा- 25 तक करें भुगतान
Sat, 19 Jul 2025 09:15 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 19 Jul 2025 09:15 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के डीएम ने ओबरा सी में काम करने वाले मजदूरों की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
डीएम बद्रीनाथ सिंह ने सुनी मजदूरों की समस्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के ओबरा सी परियोजना में कार्यरत संविदा मजदूरों के बकाया भुगतान का मामला डीएम दरबार पहुंचा। इसके बाद शनिवार को डीएम ने ओबरा पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। वीआईपी गेस्ट हाउस में हुई बैठक के दौरान डीएम-एसपी के अलावा ओबरा परियोजना, दूसान पावर के अधिकारी एवं संविदा कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने मजदूरों के बकाया वेतन नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द भुगतान की बात कही। इस दौरान उनके तेवर सख्त दिखाई दिए। बैठक के बाद बाहर मौजूद मजदूरों को संबोधित करते डीएम ने बताया कि उत्पादन निगम की ओर से दूसान पावर को मजदूरों के बकाया भुगतान किए जाने को लेकर 6.7 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराया गया था। लेकिन दुसान पावर ने उस धनराशि में से मजदूरों के स्थान पर 5.8 करोड़ रुपये किसी और मद में भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि इसके लिए कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई गई। कंपनी की ओर से आगामी 25 जुलाई तक मजदूरों के समस्त बकाया भुगतान किए जाने को लेकर लिखित रूप से आश्वासन दिया गया है। ऐसा नहीं किए जाने पर कंपनी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. आरके अग्रवाल, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल, ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे, उप महाप्रबंधक इंजीनियर अजय कुमार राय, सीओ ओबरा हर्ष पांडेय, श्रम विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन