{"_id":"613dff468ebc3e4f8c4a6b9a","slug":"sonbhadra-demand-for-establishment-of-ayush-university-from-pm-modi-sonbhadra-news-vns6111094129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः पीएम मोदी से आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः पीएम मोदी से आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार प्रांतों से घिरे सोनभद्र में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने के साथ ही चोपन से प्रयागराज और वाराणसी के लिए मेमो ट्रेन संचालन की मांग तेज हो गई है। जिले में औषधीय वनस्पतियों की उत्पादन सुगमता से होने के कारण भी आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की जा रही है। अपनी इन मांगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित ज्ञापन में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामबाबू केशरी ने रखा है।
भाजपा नेता ने बताया कि जिले के रामपुर बरकोनिया क्षेत्र में लगभग 200 एकड़ जमीन उपलब्ध है। यहां आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की जा सकती है। जिला वन संपदाओं से परिपूर्ण है और पठारी व नदी नालों व पर्वतीय शृंखला होने के कारण यहां औषधीय वनस्पतियों का उत्पादन सुगमता से किया जा सकता है। रीवां से हावड़ा वाया मनगंवा, मऊगंज, हनुमना, ड्रमंडगंज, घोरावल, रामगढ़, खलियारी, भभुआ व सासाराम को जोड़कर नई रेलवे लाइन बिछाने जाने की मांग की। चोपन से प्रयागराज व वाराणसी के लिए मेमो ट्रेन का संचालन करना भी जनहित में है।
उच्च शिक्षा की दृष्टि से जिले के 100 किलोमीटर के क्षेत्र में विश्वविद्यालय नहीं है, इस नाते यहां विजयगढ़ विश्वविद्यालय की स्थापना कराई जाए। इसके अलावा नगवां, चतरा और म्योरपुर में प्रस्तावित 132 केवीए का उपकेंद्र का निर्माण कराने और कोरोना काल में बंद ट्रेनों का संचालन किए जाने की मांग प्रधानमंत्री से की।