{"_id":"615d99ee8ebc3e289d2ec76f","slug":"sonbhadra-dead-body-of-youth-found-hanging-from-noose-elder-father-died-in-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: युवक का फंदे से लटकता शव मिला, सदमे में बड़े पिता की हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: युवक का फंदे से लटकता शव मिला, सदमे में बड़े पिता की हो गई मौत
Wed, 06 Oct 2021 06:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 06 Oct 2021 06:13 PM IST
सार
एसओ संजय पाल ने बताया कि युवक की मौत फंदा लगाने से हुई है। अमरनाथ हृदयरोगी थे। आशंका है कि सदमे में उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
सोनभद्र जिले के ढुटेर गांव में चंद घंटे के अंतराल में एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। पहले युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। इसके कुछ घंटे बाद ही बड़े पिता की सदमे में मौत हो गई। अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजनों को रास्ते में रोककर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
ढुटेर गांव के नवा टोला बस्ती निवासी रामलखन सेठ के पुत्र विक्रम (21) का शव बुधवार की सुबह घर के पास नीम के पेड़ से लटकता मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा बंधा था। लोगों ने इसकी सूचना गांव के बाहर टहलने गए बड़े पिता अमरनाथ सेठ (74) को दी। भतीजे की मौत की खबर सुनकर उन्हें सदमा लगा।
विज्ञापन
घर की ओर लौटते समय रास्ते में वह अचेत हो गए। ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ संजय पाल ने बताया कि युवक की मौत फंदा लगाने से हुई है। अमरनाथ हृदयरोगी थे। आशंका है कि सदमे में उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन