{"_id":"675742037d67d77f7b08c506","slug":"sonbhadra-champion-for-the-seventh-consecutive-time-in-divisional-scout-guide-rally-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-121483-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मंडलीय स्काउट गाइड रैली में सोनभद्र लगातार सातवीं बार चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मंडलीय स्काउट गाइड रैली में सोनभद्र लगातार सातवीं बार चैंपियन
विज्ञापन
आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की मेजबानी में हाइडिल मैदान में चल रहा तीन दिवसीय 22वीं मंडलीय स्काउट-गाइड रैली सोमवार को संपन्न हो गई। सोनभद्र लगातार सातवीं बार चैंपियन रहा। वहीं मिर्जापुर दूसरा और भदोही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि रहे रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्तेंद्र राय ने कहा कि स्काउट-गाइड बच्चे अनुशासित होते हैं। उन्हें अपने जीवन में इसका उपयोग करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि बृजेश कुमार दुबे ने लक्ष्य के अनुरूप परिश्रम करने की बात कहीं।
समापन समारोह की अध्यक्षता समांतर इंटर कॉलेज घोरावल के प्रधानाचार्य केपी मौर्य और संचालन राजेश प्रजापति एएसओसी विंध्याचल मंडल ने किया।
इस रैली में शिवद्वार स्वतंत्रत स्काउट दल, रामा स्वतंत्र गाइड कंपनी, आईपी पब्लिक स्कूल घुवास गाइड कंपनी, एसआरके पब्लिक स्कूल पुरना स्काउट, मां वैष्णो शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल घोरावल गाइड कंपनी, विकासखंड में उच्च प्राथमिक खरुआव के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
नगर जूनियर स्काउट श्रीचंद्रगुप्त मौर्य मधुपुर, नगर जूनियर गाइड आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, नगर सीनियर गाइड आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, नगर सीनियर गाइड सोनांचल इंटर कॉलेज घोरावल, तहसील सीनियर स्काउट आदिवासी इंटर कॉलेज सिल्थम, नगर सीनियर स्काउट और नगर जूनियर गाइड आदर्श इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।
इस मौके पर हरिशंकर मिश्रा, दयाशंकर विश्वकर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह, अब्दुल कयूम अहमद, अशोक तिवारी, सुखलाल यादव, अवधेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह डीओसी सोनभद्र, सैयद अनवर हुसैन डीटीसी सोनभद्र, शेषधर पाल, नंदकिशोर, दयाशंकर, डॉक्टर बीके सिंह आदि उपस्थित रहे।