फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Buildings standing under high tension wires, sleeping responsible, ignoring standards

सोनभद्रः हाईटेंशन तारों के नीचे तन रही इमारतें, सो रहे जिम्मेदार, मानकों की हो रही अनदेखी

Mon, 13 Sep 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Buildings standing under high tension wires, sleeping responsible, ignoring standards
राबर्ट्सगंज मेहुडी नहर के पास हाईटेंशन विद्युत टावर के नीचे बना मकान। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र में विनियमित प्राधिकरण क्षेत्र की अनदेखी से नगर व आसपास के इलाकों में बिजली के तारों के नीचे नए मकान बनते जा रहे हैं। हाईटेंशन तार के नीचे तनती इमारतों से बड़े हादसे का अंदेशा है, बावजूद जिम्मेदार मौन साधे हैं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के अंबेडकरनगर, अखाड़ा मोहाल, नगर से सटे उरमौरा, छपका, कम्हारी, बरकरा, सजौर, मेहुड़ी, लोढ़ी समेत अन्य गांवों में लोग जान खतरे में डालकर हाईटेंशन तार के नीचे मकान बना लिए है। यह काम लगातार जारी भी है। सजौर मेें हाईटेंशन तार के नीचे स्कूल चल रहा है। हाईटेंशन तारों के नीचे लोग मकान न बनाए इसके लिए विद्युत निगम के अलावा नगर पालिका और नगर पंचायत के पास कार्रवाई का अधिकार है। नक्शा स्वीकृत करते समय विनियमित क्षेत्र प्राधिकरण से भी अनुमति लेनी होती है, मगर सभी विभाग आंख बंद किए हुए हैं। राबर्ट्सगंज नगर सहित कई क्षेत्रों में तो लोगों के बालकनी से सटकर बिजली की लाइन निकल रही है। लाइन के ठीक नीचे मकान बने हुए हैं। पिछले वर्ष गर्मियों में इन कॉलोनियों के आस पास कई बार लाइन ट्रिप हुई थी। दरअसल गर्मियों में तापमान बढने पर बिजली के तार लूज हो जाते हैं और मकान के छज्जे या फिर बालकनी को छू जाते हैं। छज्जे या फिर बालकनी से अर्थ मिलते ही लाइन ट्रिप कर जाती है। इसका पता लगाने में भी काफी समय लग जाता है। इसके अलावा छपका, लोढ़ी में मकान का निर्माण के दौरान दुर्घटनाएं भी हो चुकी है।
विज्ञापन

विद्युत लाइन के नीचे निर्माण कराने का आरोप
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के सहायक महाप्रबंधक जन संपर्क एवं प्रशासन संजय कुमार सिंह ने डीएम को पत्र देकर अवगत कराया है कि संस्थान के बैरियर गेट से अस्थाई कर्मचारी आवास तक जाने वाले 115 केवी ओवर हेड एचटी विद्युत लाईन केनीचे 16 से अधिक व्यक्तियों ने अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एडीएम को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अपर जिलाधिकारी आशुतोष दूबे ने दुद्वी एसडीएम और पिपरी एक्सईएन को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों में लोगों की बढ़ेगी परेशानी
बिजली की हाईटेंशन तारों के नीचे बने मकान गर्मियों में लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। पिछले वर्ष ट्रांसमिशन लाइन में ट्रिपिंग की समस्या काफी बढ़ गई थी और उपभोक्ताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इस समस्या से निपटने में विद्युत निगम खुद को असहाय महसूस कर रहा है। इसका फायदा उठाते हुए लोग बिजली के तारों और आसपास निर्माण कार्य धड़ल्ले से करा रहे हैं।

इस संदर्भ में एक्सईएन विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज एसके सिंह ने कहा कि हाईटेंशन तारों के नीचे मकान बनाना गलत है। विद्युत लाइन के नीचे मकान होने के कारण कोई फॉल्ट होने पर उसे ठीक करने में भी काफी परेशानी होती है। विद्युत शर्तों को दरकिनार कर भवन बनवाने वालों को चिन्हित कर नोटिस जारी की जाएगी। संतोष जनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed