{"_id":"6255766aa112595171368deb","slug":"sonbhadra-administration-issued-alert-do-not-go-out-from-12-noon-to-3-pm-sonbhadra-news-vns6478773101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर न निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर न निकलें
विज्ञापन
सोनभद्र। तेजी से बढ़ रहे तापमान में हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। पर्याप्त मात्रा में पानी या अन्य तरल पदार्थ का सेवन करने और दोपहर में 12 से 3 बजे तक घरों से बाहर न जाने की अपील की है।
डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि यात्रा करते समय पानी साथ रखें। निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस का प्रयोग करें। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। अधिक प्रोटीन वाले और बासी खाद्य पदार्थ खाने से बचें। हल्के रंग के सूती व ढीले कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें। विशेष तौर पर 12 से तीन बजे अपराह्न के मध्य सूर्य के ताप से बचने के लिए बाहर न जाएं और कड़ी मेहनत से बचें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें। बच्चों व पालतू जानवरों को कभी भी बंद गाड़ी में अकेला न छोड़ें। जहां तक संभव हो घर में ही रहें और सूर्य के संपर्क से बचें। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर ही रहें। जानवरों को छाया में रखें और उनको पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़ों से पोछें या सामान्य जल से नहलाएं और तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
लू के लक्षणों को ऐसे पहचानें
अगर कमजोरी लगे, सिर दर्द हो, उल्टी महसूस हो, तेज पसीना और झटका जैसे महसूस हो या चक्कर आए तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। बीमार और गर्भवती महिला कामगारों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें।