फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonanchal Sangharsh Vahini will agitate for rights

हक और अधिकार दिलाने के लिए सोनांचल संघर्ष वाहिनी करेगा आंदोलन

Sun, 14 Mar 2021 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Sonanchal Sangharsh Vahini will agitate for rights
कोन क्षेत्र के बोखरा खाड़ी गांव में सभा को संबोधित करते सोनांचल संघर्ष वाहीनी के राष्ट्रीय अध्य? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोन ब्लॉक के बोकरा खाड़ी गांव में रविवार को सोनांचल संघर्ष वाहिनी की ओर से जनसभी हुई। अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उसे दूर कराने की रणनीति बनाई। कहा कि क्षेत्रीय जनता को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए जरूरत पड़ने पर वृहद आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोनांचल के गांव बुनियादी विकास और सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। विकास कागजों पर दौड़ रहा है। कहा कि सोनांचल में अपार बिजली और खनिज संपदा का भंडार है। जिले से प्रदेश तथा केंद्र सरकार को सर्वाधिक रॉयल्टी जाता है। इसके बावजूद एक विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज तक नहीं है। जनप्रतिनिधि किसी भी मुद्दे पर गंभीर नही हैं। सरकार की योजनाओं का बंदरबांट किया जा रहा है। पात्र व्यक्ति योजनाओं को पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूूूर है। राष्ट्रीय सचिव सौरभ कांत पति तिवारी और मीडिया प्रभारी संदीप जायसवाल ने कहा कि सोनांचल राज्य की मांग को लेकर सोनांचल संघर्ष वाहिनी जल्द नए अंदाज में जोरदार आंदोलन छेड़ेगी। अध्यक्षता नागेंद्र प्रजापति ने की। संचालन चंद्र देव चेरो ने किया। कृपा शंकर यादव, वीरेंद्र यादव, रामकेश चेरो, बलवंत यादव, महेश चेरो, अखिलेश विश्वकर्मा, लक्ष्मण प्रजापति, शिव रतन चेरो, अन्नू खान, नारायण चेरो, राजूधरमु चेरो, चेरो, फुलवा देवी, दिला देवी, बागेश्वर घसिया, संजय चेरो, दीना नाथ, सतीश जायसवाल, महेश चेरो, रामपति चेरो, दिनेश चेरो बलवंत यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed