फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Son-in-law returning with Chhath goods dies in road accident

Sonebhadra News: छठ का सामान लेकर लौट रहे दामाद की सड़क हादसे में मौत

Thu, 07 Nov 2024 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law returning with Chhath goods dies in road accident
अनपरा। अनपरा-सिंगरौली मार्ग पर औड़ी मोड़ रेलवे पुल के पास बृहस्पतिवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। छठ पूजा के लिए सामान खरीदकर लौट रहे बाइक सवार दामाद-ससुर को ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में दामाद की मौत हो गई। ससुर भी घायल हुआ है।
विज्ञापन


सीमा से सटे सिंगरौली जिले के कचनी गांव निवासी नंदलाल साकेत (50) वृहस्पतिवार की सुबह सिंगरौली के ही चुर्की गांव आए थे। वहां छठ पूजा का सामान लेने के लिए अपने ससुर के साथ बाइक से अनपरा बाजार आए थे। सामान लेकर लौटते समय औड़ी मोड़ रेलवे पुल के नीचे सिंगरौली की ओर से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में सड़क पर गिरे नंदलाल की मौके पर ही मौत हो गई। ससुर को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पहुंच गए। पत्नी, बेटी व परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया था। एसओ पंकज पांडेय ने बताया कि ट्रेलर कब्जे में और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
चोपन। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन बैरियर के पास बृहस्पतिवार को बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हुआ है। उसे चोपन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक बस लेकर फरार हो गया। घटना छठ घाट के ही पास हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुरहुल गांव निवासी हरेंद्र तिवारी (45) गांव के ही अनिल पांडेय (35) के साथ चोपन आए थे। दोपहर बाद दोनों घर लौट रहे थे। बाइक हरेंद्र तिवारी चला रहे थे। चोपन बैरियर के पास पीछे से आ रही निजी बस ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे हरेंद्र का सिर बस के पहिए के नीचे आ गया। सिर पर हेलमेट होने के बाद भी उन्हें गंभीर चोट आई। मौके पर ही हरेंद्र की मौत हो गई। अनिल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को चोपन सीएचसी पहुंचाया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के चलते सड़क पर खून फैल गया था। इसी रास्ते से छठ व्रतियों को घाट की ओर जाना था। नगर पंचायत प्रशासन ने तत्काल खून साफ कराया। एसओ विजय चौरसिया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed