फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Son did not give mobile to listen to song father committed suicide in sonbhadra

यूपीः गाना सुनने के लिए बेटे ने नहीं दिया मोबाइल तो फंदे से झूलकर पिता ने की आत्महत्या

Fri, 17 Apr 2020 07:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 17 Apr 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Son did not give mobile to listen to song father committed suicide in sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में बेटे ने गाना सुनने के लिए मोबाइल नहीं दिया तो 50 वर्षीय दीनानाथ बिंद पुत्र रामधनी बिंद निवासी पोखरा ने शुक्रवार की दोपहर फंदे से झूलकर जान दे दी। परिवारीजनों और गांव के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो हर कोई इसको लेकर भौंचक रह गया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घर में एक मोबाइल है। मोबाइल दीनानाथ के लड़के ने खरीदा है। जबकि उसमें पड़ी मेमोरी कार्ड दीनानाथ ने खरीदा था। शुक्रवार को उन्होंने बेटे से मोबाइल गाना सुनने के लिए मांगा। काफी मांगने पर भी मोबाइल नहीं मिला तो वह गुस्से की हालत में अपने कमरे में चले गए और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


कुछ देर बाद जब पत्नी उसके कमरे में पहुंची तो देखा कि पति का शव फंदे से लटक रहा था। यह देख चीखने-चिल्लाने लगी। आवास सुनकर पास-पड़ोस के लोग जुट गए। परिवारी जनों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। प्रधान शंभूनाथ गुप्ता ने घटना की जानकारी बभनी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed