फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Someshwar Ghat will be illuminated with 21 thousand lamps today

Sonebhadra News: 21 हजार दीपों से आज जगमग होगा सोमेश्वर घाट

Mon, 27 Nov 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Someshwar Ghat will be illuminated with 21 thousand lamps today
चोपन। समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने रविवार को नगर के सोमेश्वर महादेव घाट पर देव दीपावली की तैयारियों का जायजा लिया। पूरे घाट का भ्रमण आयोजकों से महोत्सव को भव्य बनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन

चेयरमैन उस्मान अली एवं सोन सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव तिवारी से चर्चा करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इसके लिए प्रशासन के साथ मिलकर जरूरी इंतजाम कर लें। कार्तिक पूर्णिमा पर सोन नदी के तट पर अवस्थित सोमेश्वर महादेव घाट पर देव दीपावली को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। इससे पहले रविवार को सोनेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन कर शृंगार किया गया। 24 घंटे के अखंड हरी कीर्तन की शुरुआत हुई, जिसका समापन सोमवार की सुबह 11 बजे होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से घाट पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। सोन सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने बताया कि काशी से आ रहे पांच ब्राह्मण सायं कालीन सोन तट पर पूजन अर्चन करेंगे। इसके बाद महाआरती होगी। फिर संगीत संध्या में गायक संजय तिवारी, पंकज तिवारी चाचा-भतीजा व गायिका रिया राज अपनी प्रस्तुतियां देंगे। शुभावयरी श्रीवास्तव की ओर से शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदीप अग्रवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डंपू सिंह, राजेश अग्रहरी, डॉ. सत्येंद्र आर्य, विकास चौबे, घनश्याम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed