फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Some had gone to the gym on the pretext of withdrawing money from the ATM

कोई जिम का बहाना कर गया था तो कोई एटीएम से पैसे निकालने

Mon, 27 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Some had gone to the gym on the pretext of withdrawing money from the ATM
सोन लिफ्ट कैनाल में नहाते समय तीन किशोरों के डूबने की खबर पाकर हर कोई घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। खबर जब परिजनों तक पहुंची तो वह अवाक रह गए। उन्हें तो एकबारगी घटना पर यकीन ही नहीं हुआ। दरअसल, सभी किशोर घरवालों से बहाना कर नहाने के लिए सोन लिफ्ट कैनाल गए थे। किसी ने जिम जाने की बात घरवालों से कही थी तो कोई घर से एटीएम कार्ड लेकर पैसा निकालने के लिए गया था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे में सकुशल बचे यशराज और अब्दुल समद के पिता शुक्र मना रहे थे तो दूसरे किशोरों के परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला शशांक नगर के एक कान्वेंट स्कूल का छात्र था। यशराज, अब्दुल समद और परमहंस भी उसी के साथ पढ़ते थे। वहीं लापता किशोर अभिषेक नगर के एक दूसरे स्कूल में इंटर में था। वह बचपन से ही अपने नाना रिटायर्ड रेलकर्मी मैनेजर प्रसाद के घर रहता था। परमहंस और अभिषेक पड़ोसी थे। सोमवार को सभी ने मिलकर लिफ्ट कैनाल में नहाने की योजना बनाई थी। किसी ने भी घरवालों को इसकी जानकारी नहीं दी। उन्हें पता था कि परिजनों को बताया तो वह किसी हाल में जाने नहीं देंगे। लिहाजा कोई जिम जाने का बहाना कर घर से निकला तो कोई एटीएम कार्ड से पैसे निकालने की बात कह आया था। घटनास्थल पर मौजूद मैनेजर प्रसाद बेसुध थे। वह बार-बार उस घड़ी को कोस रहे थे, जब नाती को पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड थमाया था। जब भी कोई पानी से बाहर निकलता वह उम्मीद भरी निगाह से उसकी ओर देखने लगते। उनका कहना था कि बेटी ने अपनी अमानत उनके पास दी थी। अब वह उसे क्या कहेंगे।
विज्ञापन

उठो शशांक उठो... तुुम इतना बहादुर क्यों बनते थे...
पंप कैनाल में डूबे शशांक को बाहर निकालने के बाद पहले नगर के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत देख डॉक्टरों ने उपचार से हाथ खड़े कर दिए। तब परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही उसके साथ आए परिवार के लोग बिलख पड़े। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। चचेरी बहन बार-बार शशांक का नाम लेकर उसे उठा रही थी। वह कहती रही कि उठो शशांक उठो, तुमने यह क्या किया... आखिर तुम इतना बहादुर क्यों बनते थे। अब मां, पापा को कौन संभालेगा। उसने बताया कि घर पर शशांक अपनी मां के साथ था जबकि उसे लेकर पिता परीक्षा दिलाने बनारस गए थे। लौटते समय गाड़ी में ही हालचाल पूछने के लिए फोन लगाया तो दूसरी ओर से बिलखने की आवाज सुनाई दी। बेटे की मौत की खबर से मां सदमे में हैं। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पिता भी बेसुध पड़े थे। लोग उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जवान बेटे की मौत के दुख के आगे कोई शब्द काम नहीं आ रहे थे।

चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के सोनलिफ्ट कैनाल में युवक के डूबने पर पहुंची पुलिस व भीड़।

चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के सोनलिफ्ट कैनाल में युवक के डूबने पर पहुंची पुलिस व भीड़।- फोटो : SONBHADRA

जिला अस्पताल में भर्ती सोनलिफ्ट कैनाल में डूबने से घायल युवक।

जिला अस्पताल में भर्ती सोनलिफ्ट कैनाल में डूबने से घायल युवक।- फोटो : SONBHADRA

सोनलिफ्ट कैनाल में युवक के डूबने से मौत पर जिला अस्पताल में शोकाकूल परिजन।

सोनलिफ्ट कैनाल में युवक के डूबने से मौत पर जिला अस्पताल में शोकाकूल परिजन।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed