फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Solution to 18 month old problem in 18 minutes

Sonebhadra News: 18 महीने पुरानी समस्या का 18 मिनट में समाधान

Fri, 18 Oct 2024 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Solution to 18 month old problem in 18 minutes
सोनभद्र। तेंदू गांव निवासी दिव्यांग मुन्ना पटेल शुक्रवार को जब कलेक्ट्रेट पहुंचे तो चेहरे पर उदासी और आंखों में आंसू थे। उनकी पेंशन 18 महीने से अटकी थी। वह इसके लिए दफ्तरों के चक्कर लगाते थक चुके थे। शुक्रवार को जब जनसुनवाई में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने उनकी पीड़ा सुनी तो तत्काल फोन से जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी विद्या देवी से वार्ता की। उन्हें व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर समाधान के निर्देश दिए। डीएम की हिदायत मिलते ही विभाग सक्रिय हुआ और कुछ मिनटों के बाद ही मुन्ना पटेल की शिकायत का समाधान हो गया। अटकी पेंशन को विभाग ने फिर से शुरू कर दिया है। इस पूरी प्रक्रिया में कलेक्ट्रेट से विकास भवन पहुंचने तक करीब 18 मिनट लगे। खुशी के साथ वह घर लौटे।
विज्ञापन

मुन्ना पटेल ने बताया कि वह 100 प्रतिशत दिव्यांग हैं। वर्ष 2023-24 से उनकी पेंशन रुकी हुई थी। 18 महीने से बिना किसी कारण यह बंद हो गई। वह इससे पहले फरवरी में भी तत्कालीन डीएम से मिले थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस बार बड़ी उम्मीद के साथ नए डीएम से मिलने आए थे। एक बार में ही उनकी समस्या हल हो गई। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी विद्या देवी ने बताया कि मुन्ना पटेल की पेंशन सत्यापन के दौरान तकनीकी कारणों से रुकी थी। इसे दुरुस्त करते हुए पेंशन चालू कर दी गई है। वहीं, चोपन के कनछ गांव से अपने बेटे नौ वर्षीय दिव्यांग बेटे मिथिलेश को लाभ दिलाने के लिए पहुंचे चिंतामणि की शिकायत को भी गंभीरता से सुनते हुए डीएम ने तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान राशन कार्ड, जमीन विवाद से जुडे़ कई मामले आए, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए डीएम ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए कहा। मातहतों से उसकी प्रगति भी लेकर अवगत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed