{"_id":"67c1f2c43e0d3d68a40b9cd1","slug":"social-media-became-a-support-made-a-big-identity-from-a-small-town-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-124973-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सोशल मीडिया बना सहारा, छोटे कस्बे से बनाई बड़ी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सोशल मीडिया बना सहारा, छोटे कस्बे से बनाई बड़ी पहचान
विज्ञापन
दुद्धी। सोशल मीडिया ने सपनों को पंख लगा दिए हैं। इसकी मदद से गांव और अपने घर में बैठकर भी प्रतिभावान लोग सुर्खियां बटोर रहे हैं। अच्छी आमदनी भी कर रहे हैं। इसमें न उम्र की सीमा है और न ही कोई अन्य विशेष योग्यता। छोटे कस्बों व गांवों से देश-दुनिया में पहचान बनाने वाले ऐसे कई सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर सोनभद्र में भी हैं। यू ट्यूब, इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर व सब्सक्राइबर्स लाखों में हैं। शुरुआत में शौक के लिए वीडियो बनाना शुरू किया और फिर देखते ही देखते उनका यह पैशन बन गया।
-- -
सात साल के अरबाब के एक मिलियन सब्सक्राइबर्स
दुद्धी निवासी अरबाब की उम्र महज सात साल है, लेकिन यू ट्यूब पर उसके एक मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने करीब एक साल पहले ही यूट्यूब चैनल (अरबाब प्लेज) शुरू किया था। गेमिंग के क्षेत्र में अरबाब का शुरू से रुझान रहा है। उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए पिता फैजी खां ने इस दिशा में आगे बढ़ाया और नतीजा कुछ समय में ही अरबाब ने लोकप्रियता पा ली है। उनके इस कार्य में पिता, दादा मोहम्मद अयूब खान, बड़े पिता टुन्नू खां ने भी प्रोत्साहन दिया। अरबाब ने ऑनलाइन माध्यम से कई बड़े टूर्नामेंट खेले हैं। उनकी पहचान कई जाने माने यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर से है। कुछ दिन पहले ही अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इंडिया टुडे ग्रुप की एंकर अंजली इस्तेवाल ने भी अरबाब को बधाई दी थी। यूट्यूब की ओर से उन्हें सिल्वर और गोल्डन बटन मिल चुका है।
-- -
रील बनाकर पा रहीं प्रसिद्धि
दुद्धी। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटी प्रतीक्षा जायसवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तब सोशल मीडिया को माध्यम बनाया। कस्बे के मेन चौक निवासी प्रतीक्षा जायसवाल ने अपने पति सौरभ जायसवाल के सहयोग से कोविड-19 के दौरान सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना शुरू किया। एक साल के भीतर 10 लाख फॉलोवर्स बना लिए। शुरुआत में सोशल मीडिया पर रील को लेकर उन्हें आलोचनाएं भी झेलनी पड़ीं, लेकिन अब सभी उनकी सराहना करते हैं। उनके यूट्यूब पर सवा लाख, इंस्टाग्राम पर 18 लाख, रीसेल पर डेढ़ लाख फालोवर्स हैं। प्रतीक्षा ने बताया कि पति और ससुराल के अन्य सदस्यों का उन्हें आगे बढ़ाने में काफी सहयोग मिला है।