फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Smells rise, see Amrai, Falgun came

महक उठीं अमराई देखो फाल्गुन आया...

Sun, 21 Mar 2021 07:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Smells rise, see Amrai, Falgun came
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित सोन साहित्य संगम कार्यालय पर रविवार को विश्व कविता दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवि सरोज सिंह ने सरस्वती वंदना से काव्य गोष्ठी की शुरुआत की। कवि मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, सुशील राही, दिवाकर द्विवेदी मेघ विजयगड़ी, सरोज सिंह, प्रदीप धर द्विवेदी ने अपनी रचनाओं से काव्य रस में सराबोर कर दिया। सुशील राही ने ‘फागुन ने मुझे बुलाया मुझे आंख मार के...’ सुनाकर श्रोताओं को वाह वाह करने पर मजबूर कर दिया। इसी तरह सरोज सिंह सरोज ने ‘महक उठी अमराई देखो फागुन आया...’ सुनाया। कवि दिवाकर द्विवेदी मेघ विजयगडी ने ‘मचल ह हल्ला भारी भैया कउआ ले गइल कान’ सुनाकर वर्तमान राजनीतिक परिवेश जोरदार कटाक्ष किया। संचालन कर रहे राकेश शरण मिश्र ने ‘भारत के अमर शहीदों की मैं कथा सुनाने आया हूं’ सुनाकर राष्ट्र भक्ति की भावना का संचार किया। गोष्ठी में विमला शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य एस एन लाल ,दीपक सिंह,अनिल कुमार मिश्र, रामेश मिश्र, राजेश देव पांडेय, अनुराग, बच्चा चौबे ,विकास केशरी, अभय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed