फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ???? ????? ??Slipped legs of children who went fishing, one died.

मछली मारने गए बच्चों का फिसला पैर, एक की मौत.

Mon, 27 Apr 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
???? ????? ??Slipped legs of children who went fishing, one died.
मधुपुर। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव में सोमवार को मछली मारने रे चक्कर में दो बच्चों का पैर तालाब में फिसल गया और वे डूब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन विनोद (12) की मौत हो गई, जबकि एक निजी डॉक्टर के यहां साहुल (13) का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

लोहरा गांव निवासी कैलाश का बेटा विनोद (12) और महेंद्र का बेटा साहुल (13) अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में मछली पकड़ने के लिए गए थे। मछली पकड़ने के चक्कर में दोनों का पैर फिसल गया और वे गहर पानी में चले गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर कुछ लोग दौड़ते हुए तालाब पर पहुंचे। लेकिन तालाब में पानी ज्यादा होने की वजह से उनकी हिम्मत कूदने की नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के घरवाले भी पहुंच गए। हालांकि दो-तीन लोग दिलेरी दिखाते हुए तालाब में कूद कर बच्चों को बाहर निकालने में जुट गए। दोनों बच्चों को बाहर निकाला। जिसमें से कक्षा छह में पढ़ने वाले विनोद की मौत हो चुकी थी। वहीं दूूसरे बच्चे को नजदीकी एक निजी क्लिनिक में ले जाया गया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर दिया। इस संबंध में सुकृत पुलिस चौकी इंचार्ज कृष्ण गोपाल राय ने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है, फिर भी घटना के बारे में पता लगवा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed