फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Slept after eating at night, found dead in bed in the morning

Sonebhadra News: रात में खाना खाकर सोया, सुबह बिस्तर पर मृत मिला

Fri, 10 May 2024 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Slept after eating at night, found dead in bed in the morning
सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर में शुक्रवार को एक शख्स बिस्तर पर मृत हाल में मिला। देर शाम तक उसकी परिजनों से बातचीत हुई, तब तक वह सामान्य था। सुबह उसका शव देख लोग सन्न रह गए। परिजनों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र बहुअरा निवासी रामनरेश का परिवार गांव में ही रहता है। उनका 42 वर्षीय बेटा सुनील सिंह राॅबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर स्थित अपने मकान में रहता था। मकान के अन्य कमरों में किरायेदार रहते हैं। सुनील बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक न उठने पर किरायेदारों ने काफी देर तक आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। कोई आहट न मिलने पर फोन के जरिये परिजनों को सूचना दी। परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन

वहां बिस्तर पर सुनील अचेत पड़ा था, जबकि कूलर चल रहा था। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अविनाश सिंह ने बताया कि शाम के वक्त जब बातचीत हुई थी तब वह बिल्कुल ठीक था। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत की भी आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सदर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed