फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six trucks seized in overload, 15 cut challan in Sonbhadra

ओवरलोड में छह ट्रकें सीज, 15 का काटा चालान

Fri, 29 Jan 2021 05:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Six trucks seized in overload, 15 cut challan in Sonbhadra
कोन। चांचीकला चौकी क्षेत्र से सटे झारखंड के खोखा से ओवर लोड बालू लदे ट्रकों का संचालन चांचीकला कोन मार्ग होते तेलगुड़वा की ओर धड़ल्ले से हो रहा है। इसकी शिकायत पर बृहस्पतिवार रात एसडीएम ओबरा प्रकाशचंद की अगुवाई वाली टीम ने कोन, तेलगुड़वा, चांचीकला मार्ग पर देर रात छापा मारकर 21 ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की। इससे ओवरलोड चलने वाले ट्रक चालकों व मालिकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

झारखंड के खोखा से चांचीकला, कोन होते तेलगुड़वा की ओर ट्रकों का संचालन हो रहा है। सूचना पर बृहस्पतिवार की रात एसडीएम ओबरा के नेतृत्व में खान अधिकारी, एआरटीओ व पुलिस की संयुक्त टीम ने रास्ते में मिले छह ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया और 15 ट्रकों का चालान कर दिया। एसडीएम ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। उधर क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि ओवरलोड वाहनों का संचालन बंद नहीं हुआ तो सड़क पूरी तरह से जर्जर हो जाएंगी। ओवरलोड वाहनों के चलने से कोन-तेलगुड़वा मार्ग जगह-जगह से गड्ढे में तब्दील हो गया है। ऐसे में उस पर सुरक्षित चलना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed