फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six laborers washed away in strong current of drain after rain, bodies of four recovered, search for two conti

सोनभद्र में बड़ा हादसा: बारिश के बाद नाले के तेज बहाव में मां-बेटी समेत छह बहे, पांच का शव मिला

Sat, 18 Mar 2023 08:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 18 Mar 2023 08:49 PM IST
सार

सोनभद्र के बैतरा नाले में शुक्रवार की शाम बारिश के बाद अचानक तेज बहाव होने से छह मजदूर बह गए। जिसमें से चार मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं और दो की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Six laborers washed away in strong current of drain after rain, bodies of four recovered, search for two conti
बारिश के बाद तेज बहाव में बहे छह मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज बारिश और ओलावृष्टि के बीच सोनभद्र में बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार की देर शाम हुई बारिश से उफनाए पहाड़ी नाले में दो बच्चों समेत छह मजदूर बह गए। शनिवार को पांच का शव बरामद हुआ, जबकि एक महिला के शव की तलाश जारी है। मरने वालों में मां-बेटी समेत एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। चौथी लापता वृद्धा भी इसी परिवार की है। देर शाम तक पुलिस ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश में लगी रही। सभी लकड़ी बीनने जंगल में गए थे। पांच मौतों से गांव में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन


रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के गढ़वान गांव से कुछ मजदूर शुक्रवार को लकड़ी बीनने जंगल की ओर गए थे। देर शाम अचानक तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी गांव के पास स्थित पैना नाले में पत्थर की आड़ में छिप गए। इसी दौरान पहाड़ों पर हुई तेज बारिश का पानी अचानक तेज बहाव के साथ नाले में आ गया। उफनाए नाले में सभी बहने लगे।

विज्ञापन

अंधेरे के कारण नहीं हो सका रेस्क्यू

दो मजदूरों ने तो खुद को किसी तरह बचा लिया, लेकिन दो बच्चे और चार महिलाएं बहाव की जद में आ गईं। बारिश थमने के बाद परिजन उन्हें खोजने पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण कोई सफलता नहीं मिली। घबराए ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

शनिवार सुबह सैकड़ों फीट नीचे कोन थाना क्षेत्र के चकरिया गांव के समीप बैतरा नाले में तीन महिला और एक बच्चे का शव मिला। इनकी पहचान गढ़वान निवासी रमेश की पत्नी रीना (40), पुत्री राजमति (11), विनोद अगरिया की पत्नी राजकुमारी (35) और विश्वास अगरिया की पत्नी हीरावती (30) के रूप में हुई। दोपहर बाद जुगैल थाना क्षेत्र के खरहरा गांव निवासी विमलेश (12) का भी शव बरामद हुआ। विमलेश गढ़वान गांव में अपने मामा रमेश के घर आया था।

नाले में बही रमेश की मां संतरा (60) का शाम तक पता नहीं चल पाया था। घटना की सूचना पाकर एएसपी मुख्यालय कालू सिंह, सीओ ओबरा डॉ. चारु द्विवेदी, कोन व रामपुर बरकोनिया एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि लापता महिला की तलाश की जा रही है। अन्य शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पहाड़ी नाले में अचानक तेज पानी आने के कारण यह हादसा हुआ है।

लापता महिला की तलाश में पहुंची एनडीआरएफ टीम

तेज बारिश के चलते पहाड़ी नाले में बहने से लापता महिला की तलाश के लिए शनिवार की शाम एनडीआरएफ की टीम जिले में पहुंची। वाराणसी से देर शाम आई टीम ने कोन के चकरिया चौकी पहुंचकर बैतरा नाला और उसके ऊपर पहाड़ी के आसपास महिला संतरा देवी की तलाश शुरू की। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर विधायक भूपेश चौबे, कोन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सहित अन्य नेताओं ने भी पहुंचकर हाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed