फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sisters worship for the long life of brothers

भाइयों की लंबी आयु के लिए बहनों ने की पूजा

Sat, 06 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sisters worship for the long life of brothers
राबर्ट्सगंज अंबेडकर नगर में भैया दूज पर पुजन अर्चन करती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह का पर्व भैया दूज शनिवार को जिले में धूमधाम से मना। जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण अंचलों में भैया दूज की धूम रही। बहनें विधि विधान से पूजन अर्चन कर अपने भाइयों के लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान स्थित कांशीराम आवास में दो स्थान पर युवतियां और महिलाएं गाय के गोबर से लीपकर चौक बनाया। इसके बाद विधि विधान से पूजन की। पूजा कर रही नीलम, चांदनी, किरन, आरती, पूजा, ऋजी, रुनझुन, खुशी, रोशनी, मौसम और शिवानी का कहना है कि वह वर्षो से भैया दूज का पूजन कर रही है। भैया दूज पूजा वे अपने भाई के लंबी आयु के लिए करती हैं। इसी तरह से सदर ब्लॉक के बरकरा गांव में भैया दूज पूजा विधि विधान से किया गया। इसी तरह से बभनी क्षेत्र में भैया दूज पूजा किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि भाई-बहन के प्रेम, स्नेह का पर्व भैया दूज कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया को मनाया जाताहै। रक्षा बंधन के बाद यह दूसरा पर्व है जिसे बहने अपने भाईयों के लिए करती हैं। पंडित आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि भगवान सूर्यदेव और उनकी पत्नी छाया से यमराज तथा यमुना का जन्म हुआ था। यमुना और यमराज में बहुत स्नेह था। मृत्युदेव यमदेव सदैव प्राण हरने में ही व्यस्त रहते थे। उधर यमुना भाई यमराज को निरंतर अपने घर आने का निमंत्रण देती रहती थी। एक दिन कार्तिक शुक्ल की द्वितीया तिथि पर यमुना ने यमराज को अपने घर आने के लिए वचनबद्ध कर दिया। यमुना ने यमराज से कहा कि वह प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को उनके घर आया करें। यह भी कहा कि उनकी तरह कोई भी बहन इस दिन यदि अपने भाई का विधिपूर्वक तिलक करें, तो उसे यमराज यानि मृत्यु का भय ना हो। तभी से यह परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed