फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sisters tie love strings on brother's wrist

बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी प्यार की डोर

Sun, 22 Aug 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Sisters tie love strings on brother's wrist
राबर्ट्सगंज में रक्षाबंधन पर भाई के कलाई में राखी बांधती बहनें। - फोटो : SONBHADRA
भाई-बहन के बीच स्नेह का पर्व रक्षाबंधन रविवार को जिले में धूमधाम से मना। शुभ मुहूर्त में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्यार की डोर बांधी तो वहीं भाइयों ने उपहार देकर बहनों की आजीवन रक्षा करने का वादा किया। सुबह से देर शाम तक बाजार में राखी और मिठाई की दुकानें सजीं रहीं और खरीदारों की भीड़ उमड़ी रहीं। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के साथ ही ग्रामीण अंचलों में रक्षाबंधन की धूम रही।
विज्ञापन

रविवार की सुबह बहनें स्नान करने के बाद बिना कुछ खाए अपने भाईयों के कलाई पर स्नेह रूपी राखी बांधी। जो बहनें अपने ससुराल में थी, वे सुबह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मायके पहुंची और भाई को राखी बांधी। वहीं भाईयों ने भी राखी बांधने के बदले में बहनों को उपहार भेंट किया और आजीवन उनकी रक्षा का वादा किया। बभनी: भाई बहन के प्यार के पवित्र पर्व रक्षाबंधन रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनें अपने भाइयों के घर रक्षासूत्र का प्यार लेकर पहुंची। बहनें अपने भाइयों के माथे पर कुमकुम चंदन का तिलक लगाकर और आरती की थाली सजाकर अपने भाइयों की आरती उतारी और कलाई पर रक्षासूत्र राखी बांधकर उनके कुशल जीवन की कामना की। सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी की कुछ सखियों ने बभनी थाने पहुंच कर पुलिस के जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके जीवन की मंगलकामना किया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने आये सभी बहनों को सम्मान देते हुए उन्हें उपहार भेंट किया और उनके जीवन रक्षा के लिए संकल्पित हुए।
विज्ञापन

म्योरपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद म्योरपुर नगर इकाई के छात्रा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबंधन मनाया गया। जिला छात्रा प्रमुख प्रिया कौर ने कहा कि देश की सेवा में लगे पुलिसकर्मी रक्षाबंधन के त्यौहार पर घर नहीं जा पाते हैं, इसलिए बहन की कमी न लगे इसलिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रा कार्यकर्ताओं ने रक्षा सूत्र बांधकर इस कमी को पूरा करते हुए रक्षाबंधन मनाया गया। थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने छात्रा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। हर्षिता, अर्चिता, प्रियंका, रिया, कुसुम आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुद्धी: रक्षाबंधन शांति व सद्भाव के साथ मनाया गया। बहनें मंदिरों पर पूजा अर्चना करने के बाद भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। आसनडीह: रक्षाबंधन पर्व पर हर गांव के चट्टी चौराहों पर मिठाइयों और रक्षा सूत्र की दुकानें सजी रहीं। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी। उधर पूर्णिमा के दिन पूर्व परंपरागत तरीके से मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। शाम को बड़ी संख्या में लोगों ने सभी मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन कर प्रसाद चढ़ाया।

राबर्ट्सगंज में रक्षाबंधन पर भाई के कलाई में राखी बांधती बहनें।

राबर्ट्सगंज में रक्षाबंधन पर भाई के कलाई में राखी बांधती बहनें।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed