फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sir, will there be a lot of strictness in the exam... will my paper not go wrong?

Sonebhadra News: सर, परीक्षा में कड़ाई बहुत होगी क्या... मेरा पेपर तो नहीं बिगड़ेगा

Mon, 16 Feb 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sir, will there be a lot of strictness in the exam... will my paper not go wrong?
सोनभद्र। सर, बोर्ड परीक्षा में बहुत कड़ाई होगी क्या। बहुत डर लग रहा है। पेपर तो नहीं बिगड़ेगा, अच्छे नंबर पाने के लिए अब क्या करूं... कुछ ऐसे ही सवाल बोर्ड परीक्षा के लिए डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में लगातार पहुंच रहे हैं। परीक्षा शुरू होने में महज 36 घंटे शेष रहने के कारण छात्र-छात्राओं की बेचैनी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों में तनाव मिटाने और डर खत्म करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से तमाम जतन किए जा रहे हैं। परीक्षार्थियों के सही मार्गदर्शन व कठिनाइयां दूर करने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा विद्यालय स्तर पर भी विशेषज्ञों को ड्यूटी सौंपी गई है। लगातार गोष्ठी व सेमिनार के माध्यम से उन्हें तनावमुक्त होकर परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, बावजूद इसके ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम विद्यार्थी इससे उबर नहीं पा रहे। कंट्रोल रूम और परीक्षा कार्य से जुड़े अफसरों के नंबर पर लगातार ऐसे फोन आ रहे हैं, जिसमें छात्र-छात्रा अपनी बेचैनी और परेशानी बयां कर रहे हैं। कोई परीक्षा के दौरान की जाने वाली सख्ती को लेकर चिंतित है तो किसी को विषय से जुड़े कई प्रश्नों का हल ढूंढने में परेशानी आ रही है। अच्छे नंबर पाने के लिए सही उत्तर लिखने का तरीका जानने के लिए भी वह फोन कर रहे हैं। विशेषज्ञ उन्हें तनावमुक्त रहने, अच्छी नींद लेने और मन से अच्छे नंबर का डर मिटाकर परीक्षा को उत्सव मानकर शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये भी आई हैं समस्याएं:
0 बीमारी के कारण मेरी तैयारी अच्छी नहीं हो पाई है। अब कैसे पढ़ें कि अच्छे नंबर आएं।
0 जैसे-जैसे परीक्षा नजदीक आ रहा है, पढ़ा हुआ सब भूलता जा रहा है। इसे कैसे याद रखें।
0 गणित और विज्ञान के फार्मूले याद नहीं हो रहे हैं। इसके लिए कोई सही तरीका बताएं।
0 परीक्षा पास आते ही घबराहट हो रही है। इतनी कड़ाई में कहीं पेपर तो नहीं बिगड़ जाएगा।
0 स्कूल दूर होने के कारण नियमित क्लास नहीं कर सके। अब अच्छे नंबर के लिए कैसे पढ़ाई करें।
छात्र-छात्राओं के फोन लगातार आ रहे हैं। उन्हें मार्गदर्शन दिया जा रहा है। समझाया जा रहा है कि तनावमुक्त होकर परीक्षा को उत्सव के रूप में मनाते हुए इसमें शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए ही केंद्रों पर हर संभव बेहतर इंतजाम किए गए हैं। -जयराम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed