फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Side wall of Maliya River bridge collapses; risk of accident

Sonebhadra News: मालिया नदी पुल की साइड वॉल टूटी, हादसे का खतरा

Fri, 04 Sep 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Side wall of Maliya River bridge collapses; risk of accident
विण्ढमगंज क्षेत्र के जोरूखाड़़ और फुलवार के बीच मालिया नदी पर बना पुलिया का साइड वाल क्षतिग्रस्
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ और फुलवार गांव के बीच मालिया नदी पर बने पुल की साइड वॉल टूटकर धंस गई है। लगातार हो रही बारिश के बीच नदी उफान पर है और तेज बहाव से पुल के आसपास मिट्टी का कटान हो रहा है। ऐसे में क्षतिग्रस्त हिस्सा कभी भी भरभरा कर नदी में समा सकता है। पुल की साइड वॉल का बड़ा हिस्सा टूटकर अलग हो गया है। आसपास की मिट्टी कट गई है और पत्थर बिखरे पड़े हैं। ग्रामीणों के मुताबिक तेज बहाव लगातार पुल के पिलरों से टकरा रहा है, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है। यह पुल जोरूखाड़, फुलवार, महुअरिया समेत दर्जनों गांवों को जोड़ता है। इसी मार्ग से रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

फुलवार ग्राम सभा के प्रेम शंकर यादव ने बताया कि मालिया नदी के पुल की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। पुल कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द पुल की मरम्मत या क्षतिग्रस्त हिस्से का निर्माण कराने की मांग की है। वहीं, जोरूखाड़ के ग्राम प्रधान विमल यादव ने बताया कि तेज बारिश के कारण मिट्टी का कटान होने से पुल की साइड वॉल टूट गई है। फिलहाल क्षतिग्रस्त स्थान पर मिट्टी भरवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed