फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Showed the mirror, the school management built a culvert

दिखाया आईना, स्कूल प्रबंधन ने बनवाई पुलिया

Sat, 08 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Showed the mirror, the school management built a culvert
रेणुकूट। वर्षों से जिस पुलिया के निर्माण की मांग लोग नगर पंचायत से प्रशासन से करते रहे हैं, उसे एक स्कूल प्रबंधन ने खुद के प्रयासों से पूरा कर दिया। रामजी मिश्र की गली में पुलिया निर्माण से स्थानीय लोगों के साथ ही आसपास के गांव के लोगों को भी काफी सहूलियत होगी। नगर पंचायत के रवैए पर जहां लोगों में असंतोष है, वहीं स्कूल प्रबंधन के पहल की सराहना हो रही है। यह दूसरा मौका है जब नगर में चंदा जुटाकर विकास का कार्य कराया गया है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत होने के बावजूद नगर में होने वाले विकास कार्यों पर ग्रहण लगा हुआ है। इसी वजह से सार्वजनिक उपयोग के कार्यों को न कराने से लोग आपस में चंदा कर ही कार्य कर रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व ही प्रकाश कॉलोनी में लोगों ने चंदा इकट्ठा कर सड़क का निर्माण कराया था। दूसरी तरफ मुर्धवा क्षेत्र में स्थित संत एबीआर पब्लिक स्कूल के प्रबंधन ने शासन-प्रशासन से पुलिया निर्माण की मांग करते-करते थकने के बाद खुद ही नाले की पुलिया बनवा डाली। नगर के मुर्धवा में स्थित संत एबीआर पब्लिक स्कूल के बगल में छोटा नाला है, जहां से आसपास की कालोनियों के घरों का गंदा पानी बहता रहता है, नाले पर कोई पुलिया न बने होने की वजह से उधर से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। पानी भरा होने की वजह से वहां छोटे बच्चों के गिरने का भी खतरा बना हुआ था। नाले पर पुलिया बनाने के लिए विद्यालय के प्रबंधक आशीष सिंह ने ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक सारे अधिकारियों के यहां एड़ी चोटी एक कर दी, मगर पुलिया नहीं बन सकी। आशीष सिंह का कहना है कि आठ वर्ष से वह पुलिया बनाने के लिए प्रयासरत थे। तीन वर्ष पहले ग्राम पंचायत द्वारा पुलिया की नींव भरी गई और उसे उसी हाल पर छोड़ दिया गया, जब उन्होंने काफी प्रयास कर लिया इसके बाद भी पुलिया का निर्माण नहीं हो सका, तब उन्होंने थक हार कर खुद ही पुलिया का निर्माण कराने की ठान ली और पुलिया का निर्माण करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed