फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shops selected to provide essential goods

आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए दुकानें चयनित

Thu, 26 Mar 2020 08:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Shops selected to provide essential goods
सोनभद्र। 21 दिनों तक लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सामानों की होम डिलीवरी के लिए विक्रेताओं की सूची तैयार कर ली गई है। राबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में 16 किराना-परचून की दुकानें आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी करेंगे। इसके साथ ही सब्जियों की आपूर्ति के लिए आठ दुकानें एवं 40 ठेला विक्रेताओं का चयन किया गया है। इनके स्थान भी निर्धारित कर दिए गये हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज क्षेत्र में आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए दुकानों का चयन कर लिया है। नगर में कुल 16 किराना स्टोर्स का चयन किया गया है। चयनित किराना स्टोर्स घर तक किराना सामग्री की आपूर्ति करने के लिए डिलीवरी मैन की व्यवस्था की गई है। किराना स्टोर्स स्वामी के मोबाइल नंबर पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक आर्डर दिया जा सकता है। किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए पांच सदस्य तक के परिवार के लिए अधिकतम एक बार में पांच किलो आटा, पांच किलो चावल, एक किलो दाल, एक किलो नमक एवं चीनी का आर्डर किया जा सकता है। पुन: दूसरा आर्डर चार दिन बाद दिया जायेगा। इसी तरह सब्जियों के आपूर्ति के लिए आठ दुकानें एवं 40 ठेला विक्रेताओं का चयन किया गया है। इनके स्थान निर्धारित कर दिए गये है। जिलाधिकारी ने बताया कि राबर्ट्सगंज में आवश्यक वस्तुएं डिलीवरी के लिए जिन 16 किराना स्टोर्स को अधिकृत किया गया है, उनके मालिक के मोबाइल नंबर पर कॉल करके उपभोक्ता आर्डर कर सकते हैं। राबट्र्सगंज शहर के उपभोक्ता फल व सब्जी के डिलीवरी के लिए अधिकृत आठ दुकानों से या वार्डो में जाने वाले सब्जी विक्रेता से सब्जी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed