फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   shopkeeper burnt alive in sonebhadra when he sleeping accused injured in road accident while trying to escape

सोनभद्रः दुकान में सो रहे बहनोई को साले ने जिंदा जलाया, आरोपी भागने की कोशिश में सड़क हादसे का शिकार

Sat, 10 Jul 2021 01:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Jul 2021 01:27 PM IST
सार

सोनभद्र के बंतरा गांव में व्यावसायिक प्रतिद्वंदिता को लेकर साले ने बहनोई को जिंदा जला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद भागने के क्रम में वह खुद भी सड़क हादसे का शिकार हो गया। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
shopkeeper  burnt alive in sonebhadra when he sleeping  accused injured in road accident while trying to escape
दुकान में सो रहे व्यापारी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बंतरा गांव से सनसनीखेज घटना सामने आई है। बंतरा गांव में शुक्रवार की रात सोते समय बिल्डिंग मैटेरियल के व्यापारी को संदिग्ध हाल में जिंदा जला दिया गया। मधुपुर सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन


परिजनों ने बगल में ही दुकान चलाने वाले साले पर तेल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद भागते समय सुकृत चौकी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से आरोपी साला भी जख्मी हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मधुपुर निवासी सीताराम (50) की वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर बंतरा गांव के पास बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। शुक्रवार रात वह अपनी दुकान में सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे अचानक चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली तो देखा कि सीताराम आग की लपटों में घिरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग के गोले के रूप में वह पड़ोस में ही बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चला रहे साले बद्री निवासी अहरौरा मिर्ज़ापुर के पीछे भाग रहा था। हालांकि बद्री उसे छोड़कर बाइक से अहरौरा की ओर भाग निकला।  आसपास के लोगों में आग बुझाकर सीताराम को तत्काल मधुपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत गम्भीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया।

उधर, घटना के भागते समय सुकृत पुलिस चौकी के पास बद्री की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उसे चोट आई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे दोनों के बीच व्यावसायिक प्रतिद्वंदिता की चर्चा है।

सीताराम और बद्री ने करीब 12 साल पहले संयुक्त रूप से व्यापार शुरू किया था, लेकिन करीब छह वर्ष बाद मनमुटाव होने से दोनों अलग हो गए। इसके बाद बंतरा में ही दोनों ने अलग-अलग दुकान खोली। दोनों एक-दूसरे के विरोधी हो गए थे। कोतवाली प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घरवालों से पूछताछ में व्यावसायिक प्रतिद्वंदिता में आग लगाने की बात सामने आई है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed