{"_id":"26a03a54d12e73d06ec63f413ffcdc5e","slug":"shivdwar-alert-the-police-the-force-deployed-labyrinthine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवद्वार में पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवद्वार में पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन माह के दूसरे सोमवार को सुप्रसिद्ध गुप्तकाशी में कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसको लेकर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है।
रविवार को डीएम और एसपी के निर्देश पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने शिवद्वार में डेरा डाल दिया है। इसके अलावा अन्य शिवालयों के ईदगिर्द फोर्स की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजन-अचर्न करने में मुश्किलों का सामना करना न पड़े।
सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवद्वार में उमा-माहेश्वर की प्रतिमा पर भारी संख्या में कांवरियां जलाभिषेक करेंगे। मिर्जापुर के गंगा नदी और विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर से कांवरियां कांवर लेकर रविवार की शाम को शिवद्धार पहुंचने लगे थे।
मंदिर परिसर और रास्ते में कांवरियों को किसी प्रकार की मुश्किलें न हो इसको लेकर पुलिस सक्रिय रहा। एसपी के निर्देश पर घोरावल आने-जाने वाले मार्ग पर ट्रकों का संचालन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
शिवद्वार मंदिर परिसर में सीसी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि पूजन-अर्चन में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को चिह्नित किया जा सके। मंदिर के आसपास महिला फोर्स और पुरुष जवानों को तैनात किया गया है।
घोरावल और शिवद्वार मंदिर के बीच में कई स्थानों पर बैरेकेडिंग कर बड़े वाहनों को रोक दिया गया है। रविवार को घोरावल घोरावल एसडीएम कैलाश सिंह, एसपी शंभूशरण यादव, सीओ सच्चिदांनद और कोतवाल रमाकांत पांडेय ने क्षेत्र में भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के मद्देनजर किए गए प्रबंध के बारे में जानकारी ली।
वहीं बरैला शिव मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, रौप स्थित पंचमुखी मंदिर, राबर्ट्सगंज के वीरेश्वर मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर भी फोर्स की तैनात की गई है।