फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shivbaraat came out with pomp, baraati became a ghost

धूमधाम से निकली शिवबारात, भूत-प्रेत बने बाराती

Fri, 21 Feb 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shivbaraat came out with pomp, baraati became a ghost
राबर्ट्सगंज में शोभा यात्रा निकालते शिव सेना के कार्यकर्ता।
दुद्धी। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्राचीन शिवाला मंदिर से कैलाश कुंज व शिवशक्ति प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वाधान में अड़भंगी भोलेनाथ की शिवबारात निकाली गई। इसमें भूत, पिचास, चुड़ैल, बानर, औघड़, राक्षस के रूप में शिवभक्त बाराती आकर्षण के केंद्र रहे। बैल गाड़ी पर सवार भगवान भोले शंकर दूल्हे के रूप में निकले वही ब्रह्मा, विष्णु रथ पर सवार होकर पीछे-पीछे बाराती बन कर निकले। बारात में कई गांवों के हजारों ग्रामीण भी बारात में शामिल हुए। शिव की भव्य बारात देखते ही बन रही थी, बारात नगर से गुजरते समय संपूर्ण नगर के लोग घरों से निकल भक्ति भाव से शिव की बारात को निहारते रहे। बारात के दौरान संपूर्ण नगर हर-हर महादेव के नारों से गूंजायमान रहा। बारात नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ मल्देवा कैलाश कुंज द्वार पहुँचा। जहां देवों के देव महादेव का विधि विधान से पार्वती के साथ विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान वर पक्ष से भोला आढ़ती , रामेश्वर राय, राजू बाबु , ईश्वर प्रसाद , धीरू शंभू हलुवाई, गोरखनाथ अग्रहरि, सतेंद्र चौरसिया आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के दृष्टि से सीओ संजय वर्मा व प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, क्राइम ब्रांच सीपी पांडेय लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed