{"_id":"e0f919a3d391589b0943d6f1d46c8b95","slug":"shicshamitr-the-procession-took-bsa-hoop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने निकाला जुलूस, बीएसए को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने निकाला जुलूस, बीएसए को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति के बैनर तले शिक्षामित्रों ने बुधवार को राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान से जुलूस निकाला और बेसिक शिक्षा अधिकारी का घेराव कर वेतन भुगतान की मांग की। साथ ही शेष शिक्षामित्रों के जल्द समायोजन का भी मुद्दा उठाया और चेताया कि यदि जनवरी तक भुगतान नहीं हुआ तो संगठन आरपार की लड़ाई लड़ेगा।
शिक्षामित्र बुधवार को भारी संख्या में रामलीला मैदान में पहुंचे। यहां उन्होंने पहले सभा की और फिर जुलूस निकाला। सभा में समिति के जिलाध्यक्ष रविंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि शिक्षामित्रों को सहायक शिक्षक के पद पर समायोजित किया गया लेकिन अब तक उनका वेतन नहीं दिया गया। इससे उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
पहले चरण के समायोजित शिक्षकों का वेतन सितंबर 2015 से आज तक नहीं मिला। द्वितीय चरण के 610 समायोजित शिक्षकों का अभी तक शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी नहीं किया जा सका है। चौधरी ने कहा कि समायोजित शिक्षकों का वेतन नियमित अध्यापकों के साथ शीघ्र भुगतान व जिस समायोजित शिक्षकों के पत्रों का सत्यापन नहीं हुआ है, ऐसे शिक्षकों से शपथपत्र लेकर शीघ्र वेतन भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
जिला महामंत्री प्रेम बहादुर यादव ने कहा कि जनवरी 2016 में नियमित अध्यापकों के साथ यदि वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो संगठन आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होगा। सभा के बाद शिक्षामित्रों ने जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए बीएसए कार्यालय पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने उनका घेराव कर भुगतान के लिए ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर अरुण केशरी, पवन कुमार सिंह, विनोद कुमार, रामप्रवेश, संजय शुक्ला, नवल नवीन, मनोहर यादव, कमला प्रसाद, विनोद कुमार जायसवाल, महेंद्र सिंह, ललित राम, मनोज पांडेय, श्रीनाथ, रश्मि, नैन विभा, गोरखनाथ, द्वारिका नाथ पांडेय, चंद्रमणि, महेंद्र सिंह, भगवान दास, हीरामन, पूर्णमासी, धर्मवीर राव, तेज बहादुर मौजूद रहे।