फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   She is adamant on leaving her husband and five children and living with her lover

Sonebhadra News: पति, पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी

Fri, 27 Jun 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
She is adamant on leaving her husband and five children and living with her lover
मधुपुर। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पति और पांच बच्चों को छोड़कर दस साल छोटे प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है। पति और बच्चों ने काफी समझाया लेकिन महिला पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

महिला चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसे पांच बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र करीब 14 साल है। बताते हैं कि छह माह से महिला मधुपुर के समीप एक गांव निवासी युवक के संपर्क में थी। युवक की उम्र करीब 23 वर्ष है। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई। वह अपने बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने आ गई। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को बच्चे व पति अन्य परिजनों के साथ महिला को ढूंढते हुए प्रेमी के घर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी वह उनके साथ जाने के लिए राजी नहीं हुई। उनके बीच कहासुनी भी हुई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। महिला का देवर इसी गांव में रहता है। देवर के घर आने-जाने के दौरान उसका गांव के युवक से संपर्क बढ़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed