फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shaktipunj Express stood in the forest for hours due to Panto breaking

पैंटोग्राफ टूटने से घंटों जंगल में खड़ी रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस

Tue, 24 Nov 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Shaktipunj Express stood in the forest for hours due to Panto breaking
म्योरपुर। जबलपुर से हावड़ा जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस का पेंटो मंगलवार को टूट गया जिससे यह ट्रेन 10 बजे से डेढ़ घंटे तक जंगल में खड़ी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। दूसरे इंजन से ट्रेन को खींचकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 12: 40 मिनट पर उसे दूसरे इंजन से खींचकर रवाना किया गया। 12.50 बजे ट्रेन रेणुकूट रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

गढ़वा चोपन रेल मार्ग पर जबलपुर से चलकर हावड़ा जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस मंगलवार की दोपहर इलेक्ट्रिक इंजन के पेंटो टूटने की वजह से जंगल में घंटों खड़ी रही। जोगिडीह रेलवे स्टेशन से खुलने के बाद जैसे ही वह रेणुकूट के लिए बढ़ी थी कि जंगल में इंजन का पेंटो टूट गया। इसके वजह से शक्तिपुंज एक्सप्रेस जोगिडीह और रेणुकूट रेलवे स्टेशनों के बीच खड़ी रही। इससे यात्री परेशान रहे। काफी मशक्कत के बाद दूसरे इंजन को बुलाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन पर सवार यात्रियों को काफी फजीहत उठानी पड़ी। इस संबंध में रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी प्रभात कुमार मिश्रा ने कहा कि पेंटो टूटने की वजह से शक्तिपुंज एक्सप्रेस को थोड़ी देर जरूर हुई खड़ी हुई थी। दूसरे इंजन के माध्यम से उसे गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed