फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sewage treatment plant to be built on the banks of the Renuka River in Obra; cost: 22.31 crore.

Sonebhadra News: ओबरा में रेणुका नदी के तट पर बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, 22.31 करोड़ की लागत

Sat, 19 Sep 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sewage treatment plant to be built on the banks of the Renuka River in Obra; cost: 22.31 crore.
ओबरा के रेणुका नदी तट पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना निर्माण का भूमि पूजन करतेसमाज कल्याण
ओबरा। नगर में सीवेज निस्तारण की समस्या के समाधान की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। रेणुका नदी के किनारे छह एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण की प्रक्रिया भूमि पूजन के साथ शुरू हो गई है। इस परियोजना पर करीब 22 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत आएगी और इसका क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) द्वारा किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड और नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी उपस्थित रहीं। वैदिक विधि-विधान के साथ पूजन कर परियोजना के निर्माण की शुरुआत की गई। इस एसटीपी के निर्माण से नगर क्षेत्र से निकलने वाले सीवेज को सीधे जलस्रोतों में जाने से रोका जा सकेगा और उसका निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपचार किया जाएगा। नगर के लगातार हो रहे विस्तार को देखते हुए सीवेज प्रबंधन की यह व्यवस्था भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि किसी भी शहर की स्वच्छता केवल सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि गंदे पानी के उचित प्रबंधन की भी उतनी ही आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि एसटीपी परियोजना से ओबरा की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी ने कहा कि नगर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना नगर के लिए दीर्घकालिक रूप से उपयोगी साबित होगी। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, रामनिवास तोमर, उमेश सिंह पटेल, निशांत कुशवाहा, सतीश पांडेय, राकेश मिश्रा, मुकेश जायसवाल, विकास सिंह, दशरथ शुक्ला, मनोज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed