फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven workers including bike riders injured by pickup overturning

पिकअप पलटने से बाइक सवार सहित सात मजदूर घायल

Tue, 02 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Seven workers including bike riders injured by pickup overturning
डाला। डाला चढ़ाई पर मंगलवार को पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से बाइक सवार युवक समेत सात मजदूर घायल हो गए। पिकअप सवार सभी मजदूर दुद्धी व बेलहत्थी के रहने वाले बताये जा रहे हैं। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक खाली पिकअप तेलगुड़वा से डाला आ रहा थी जो डाला चढ़ाई स्थित कटिंग पर अचानक दूसरे मार्ग पर जाने से घूम गई। इसके पीछे बाइक से आ रहे अमरजीत गुप्ता (35) पुत्र रविंद्र गुप्ता पिकअप से टकराकर घायल हो गए। उसी समय मजदूरों को लेकर दूसरा पिकअप डाला की तरफ आ रहा था जो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में पिकअप सवार मान सिंह (30) व देवनाथ (30) निवासी बेलहत्थी, प्रताप (25) निवासी कोड़री, रामस्वरूप (40) निवासी दुद्धी, शंकर खरवार (35) निवासी बेलहत्थी, देवनाथ (30) निवासी बेलहत्थी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने सभी घायलों को तत्काल स्थानीय निजी चिकित्सालय पहुंचाया। घायल मजदूरों ने बताया कि तकरीबन 20 की संख्या में मजदूर सवार थे। जो दुद्धी व बेलहत्थी गांव के रहने वाले थे। सभी मजदूर ओबरा क्षेत्र के फफराकुंड में चल रहे रेलवे के कार्य में काम करने जा रहे थे। घटना के बाद दोनों पिकअप के चालक फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पिकअप को पुलिस चौकी ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed