फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven teacher-instructors found absent in surprise inspection

औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सात शिक्षक-अनुदेशक

Tue, 26 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Seven teacher-instructors found absent in surprise inspection
खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत सरोज ने सोमवार को जरहा न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सात शिक्षक-अनुदेशक बिना सूचना के ही अनुपस्थित मिले। उन्हें नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब करते हुए सूची बीएसए को प्रेषित किया।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय मेझरौट की सहायक अध्यापिका आशा 23 जुलाई से अनुपस्थित थीं। वहीं इसी विद्यालय की अनुदेशक रेखा जनवरी से ही विद्यालय नहीं आ रहीं। कंपोजिट विद्यालय खम्हरिया के सहायक अध्यापक मुरलीधर पांडेय, रविशंकर सिंह, प्राथमिक विद्यालय खम्हरिया की सहायक अध्यापक पद्मिनी सिंह, प्राथमिक विद्यालय राजो के सहायक अध्यापक संजय कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटा पिंडारी के प्रधानाध्यापक हिरीश कुमार शाह भी कई दिनों से अनुपस्थित पाए गए। बीईओ ने बताया कि सभी शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति के साथ सूची बीएसए को प्रेषित की गई। अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। समुचित जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed