फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven gates of Rihand have been open for 36 hours, water level remains at 869.2 feet

Sonebhadra News: 36 घंटे से खुले हैं रिहंद के सात गेट, जलस्तर 869.2 फीट पर बरकरार

Thu, 29 Aug 2024 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Seven gates of Rihand have been open for 36 hours, water level remains at 869.2 feet
रेणुकूट/ओबरा। रिहंद जलाशय का जलस्तर कम न होने के कारण बृहस्पतिवार को भी बांध के सात गेट खुले रहे। इसके जरिए 70 हजार क्यूसेक पानी ओबरा बांध में बहाया जा रहा है। उधर, ओबरा बांध के भी सात गेट खुले हुए हैं। इससे 77 हजार क्यूसेक पानी निकलकर सोन नदी में जा रहा है। इससे सोन नदी का जलस्तर भी 169 मीटर तक पहुंच गया है। खतरे के निशान से नदी अभी दो मीटर नीचे है। लगातार 36 घंटे से गेट खुलने के बाद भी रिहंद का जलस्तर 869.2 फीट पर ही बना हुआ है।
विज्ञापन

रिहंद बांध का कैचमेंट एरिया मप्र और छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ है। इन राज्यों की बारिश से ही बांध भरता है। पड़ोसी राज्यों में लगातार हो रही तेज वर्षा के चलते बांध में भारी मात्रा में पानी आ रहा है। जलस्तर 869.2 फीट पहुंचने के बाद एहतियात के ताैर पर बांध के गेट बुधवार की सुबह खोले गए थे। पहले तीन गेट खोले गए और फिर शाम तक सात गेट खोलकर पानी निकाला जाता रहा। बृहस्पतिवार को भी बांध के सात गेट खुले रहे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह दो फाटकों को दो-दो फीट कम कर दिया गया। बाद में जलस्तर को देखते हुए तीन फाटकों को पांच-पांच फीट कम कर दिया गया। शेष चार फाटकों को 10 फीट खोलकर पानी निकासी की जा रही है। बांध के सात फाटकों को खोलकर व टरबाइन को चलाकर 70900 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। यह पानी सीधे ओबरा बांध में जा रहा है। पानी का दबाव बढ़ने के कारण ओबरा बांध के भी नौ में सात गेट खोल दिए गए हैं। ओबरा बांध से 77714 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। यह पानी आगे चलकर सोन नदी में मिल रहा है। चोपन में सोन नदी के खतरे का निशान 171 मीटर है, जबकि वर्तमान में नदी 169.13 मीटर है। फिलहाल तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से नदी में पानी घट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांध को देखने पहुंच रहे लोग
रेणुकूट। रिहंद बांध के गेट खुलने की खबर पाकर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोग जलाशय की ओर पहुंचे। बांध के मुख्य गेट के साथ ही पुराने पुल और नए पुल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। वह गेट खुलने का दृश्य देखते रहे और सेल्फी भी लेते रहे। भीड़ को देखते हुए पुल के आसपास कई दुकानें भी लग गईं।

बुलाई गई एसडीआरएफ की टीम
ओबरा। रेणु नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को ओबरा बुला लिया गया है। ओबरा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए एहतियातन एसडीआरएफ के बाढ़ नियंत्रण दस्ते की 13 सदस्यीय टीम को बुलाकर अलर्ट पर रखा गया है। टीम को रेणु नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में पेट्रोलिंग के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed