फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Serious patients should be referred to BHU

गंभीर मरीजों को बीएचयू किया जाए रिफर

Thu, 30 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Serious patients should be referred to BHU
सोनभद्र। यूपी परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक व जिले के नोडल अफसर डॉ. राजशेखर ने गुरुवार को कोविड-19 अस्पताल ट्रामा सेंटर लोढ़ी में स्थापित एल-वन व एल-टू अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। पाया कि कोरोना संक्रमित मरीज हास्पिटल में भर्ती हैं। उन्होंने बेहतरीन व्यवस्थाएं बनाये रखने के निर्देश संबंधितों को दिये। उन्होंने सीएमओ एसके उपाध्याय व सीएमएस डॉ. पीबी गौतम व उनकी टीम की हौसला अफजाई की। मौके पर मौजूद डीएम ने कोरोना संक्रमण के बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी नोडल अधिकारी को दी। नोडल अधिकारी ने कहा कि एल-टू हास्पिटल में गंभीर मरीजों का इलाज तत्परता के साथ किया जाय। जो मरीज ज्यादा गंभीर हों, उन्हें बीएचयू रिफर किया जाना हो, उन्हें रिफर करने के बाद गंभीर मरीजों का लोकेशन भी लेते रहें, ताकि उन मरीजों को अनावश्यक रूप से कहीं परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी बनाये रखते हुए मास्क का प्रयोग करते हुए कोरोना संक्रमण से बचते हुए कोरोना से संक्रमित मरीजों को एल-वन हास्पिटल, एल-टू हास्पिटल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायी जाएं। इस दौरान डीएम एस. राजलिंगम, एसपी आशीष श्रीवास्तव समेत जिले के कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed