फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Self-project project portal for transparency of development works, Minister in charge launched in Sonbhadra

सोनभद्र में विकास कार्यों की पारदर्शिता के लिए बना सेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट पोर्टल, प्रभारी मंत्री ने किया लांच

Thu, 04 Feb 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Self-project project portal for transparency of development works, Minister in charge launched in Sonbhadra
सोनभद्र। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में सेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट पोर्टल को लांच किया। प्रशासन ने सामाजिक, नैगमिक दायित्व, सीएसआर से कार्य कराए जाने के संबंध में पारदर्शी पूर्ण व्यवस्था अपनाने के लिए पोर्टल तैयार किया है। मंत्री ने कहा कि डीएम व उनकी टीम ने जिले को पिछड़ेपन की श्रेणी से बाहर लाने के लिए सेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट पोर्टल जो तैयार किया है, उसके जरिए जिस विभाग को सीएसआर मद से काम कराने की जरूरत होगी, वह पोर्टल पर अपलोड करेगा और जिले में स्थापित औद्योगिक इकाइयां अपलोड किये गये परियोजनाओं, कार्यों को अपने बजट के हिसाब से अपनी सहमति देंगी, जिससे जिले स्तर पर गठित समिति से मंजूरी देते हुए प्रोजेक्ट पर काम होगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सोनभद्र अति महत्वाकांक्षी जिला है। यहां कई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं। इकाइयां जिले के विकास के लिए सीएसआर के तहत विभिन्न विभागों के प्रस्ताव के आधार पर मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए धन व कार्य के निमित्त सेल्फ आफ प्रोजेक्ट पोर्टल पारदर्शी व उपयुक्त साबित होगा। ग्राम स्तर पर स्कूल, आंगनवाडी, स्वास्थ्य उपकेंद्र को आदर्श बनाने के उद्देश्य से उसका गैप एनालिसिस के आधार पर आंकलन तैयार कर उसको प्राथमिकता के आधार पर क्रमांकित किया जायेगा, इससे यह सुनिश्चित किया जायेगा कि प्राथमिकता के आधार पर कंपनिया, सीएसआर के तहत कार्य ले सकेंगी और उसका पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण जिला प्रशासन कर सकेगा।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि विभाग गैप एनालिसिस कराने के बाद अपनी आवश्यकतानुसार प्राकलन (डीपीआर) तैयार कर साफ्टवेयर पर अपलोड कर सकेंगे। विभागों के प्रस्तावित किए गए प्राक्लन (डीपीआर) को डीएम की अध्यक्षता में गठित कार्यकारिणी के सहमति से स्वीकृत प्रदान करने के बाद सभी सीएसआर कंपनियों का सॉफ्टवेयर के डैशबोर्ड पर प्रदर्शित हो जायेगा। इस सॉफ्टवेयर से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र मेंसीएसआर मद से होने वाले सभी विकास कार्यों की मॉनिटरिंग आसानी से की जा सकेगी। इस सॉफ्टवेयर से कार्यों के आवंटन की डूप्लिकेसी पर नियंत्रण किया जा सकेगा। वर्तमान में प्राथमिकता के आधार पर परिषदीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों व स्वास्थ्य उपकेंद्रों को उनकी मूलभूत सुविधाओं के आधार पर ब्लाकवार संतृप्त करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed