{"_id":"69fa30ec00b61a7be60e157c","slug":"self-census-will-begin-tomorrow-chaupals-will-be-set-up-at-the-block-gram-panchayat-level-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-145957-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कल से शुरू होगी स्वगणना, ब्लॉक-ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए जाएंगे चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कल से शुरू होगी स्वगणना, ब्लॉक-ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए जाएंगे चौपाल
विज्ञापन
जिले में सात मई से स्वगणना शुरू हो रहा है। यह 21 मई तक चलेगा। इस दौरान लोग स्वयं से पूछे गए 34 प्रश्नों के जवाब मोबाइल एप के माध्यम से दे सकते हैं। स्वगणना प्रक्रिया का क्रियान्वयन सीडीओ जागृति अवस्थी के निर्देशन एवं डीपीआरओ नमित शरण की देख रेख में कराया जाएगा। वहीं 22 मई से शुरू होने वाले पहले चरण के जनगणना में घर-घर जाकर जनगणना कर्मी मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) करेंगे। सात मई से शुरू हो रहे स्वगणना के लिए जिले स्तर के साथ ही सभी ब्लॉकों में जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। साथ ही सभी 621 ग्राम पंचायतों में जनगणना चौपाल लगाई जाएगी। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारियों पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, सफाईकर्मी, सचिव, आंगनबाड़ी और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वगणना कराने में सहयोग करने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। डीपीआरओ का कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना के लिए ग्राम पंचायतों में मुनादी और ई-रिक्शा माध्यम से जानकारी दी जा रही है। ताकि अधिक से अधिक लोग स्वगणना में शामिल हो सकें। कर्मचारियों को टोला वाइज जिम्मेदारी दी गई है। सात मई से 21 मई तक चलने वाले स्व-गणना में लोग स्वयं से पूछे गए प्रश्नों का जवाब अपलोड कर सकते हैं। स्वगणना केे दौरान अपलोड किए डाटा का टीम बाद में सत्यापन भी करेगी। जनगणना के लिए जिले में 16 चार्ज अधिकारी बनाए गए हैं।
जनगणना में इन 34 सवालों के देने होंगे जवाब
स्वगणना एवं जनगणना के दौरान लोगों से कुल 34 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकारी अथवा जनगणना नंबर), मकान के फर्श में प्रमुख सामग्री, मकान के दीवार और छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान के उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम व लिंग, मकान में स्वामित्व की स्थिति, मकान में कमरों की संख्या, परिवार में विवाहित दंपतियों की संख्या, पेयजल के प्रमुख स्रोत, पेयजल स्रोत की उपलब्धता, शौचालय की उपलब्धता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता, मोबाइल नंबर, मुख्य अनाज, खाना पकाने के लिए मुख्य ईंधन, इंटरनेट सुविधा, टेलीविजन, रेडियाे सहित अन्य प्रश्न शामिल हैं।
-- -
औद्योगिक इलाकों, शिक्षण संस्थान दिखाएं जागरूकता
सोनभद्र। स्वगणना अभियान को सफल और पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए डीएम चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिया कि औद्योगिक इकाइयों के आवासीय परिसरों में रहने वाले परिवारों के मुखिया अपने मोबाइल से स्वयं स्वगणना प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही कॉलेजों और इंटरमीडिएट संस्थानों के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें इस अभियान से जोड़ा जाए, ताकि वे अपने क्षेत्र में लोगों की मदद कर सकें। उन्होंने आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षकों, पंचायत सहायकों और स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने पोस्टर, बैनर, सोशल मीडिया व प्रचार वाहनों के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम वागीश कुमार शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।