फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seized three hiva lifting coal on railway siding

रेलवे साइडिंग पर सीज कोयला उठाते तीन हाइवा जब्त

Wed, 10 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seized three hiva lifting coal on railway siding
बीना चौकी क्षेत्र की कृष्णशिला रेलवे साइडिंग पर बिना अनुमति जमा सीज कोयला भंडार से कोयला उठाने के आरोप में पुलिस ने तीन हाइवा को बुधवार को जब्त कर लिया। तीनों वाहनों में करीब 60 टन कोयला बताया जा रहा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एडीएम सहदेव मिश्रा की अगुवाई में पहुंची टीम ने बीते माह कृष्णशिला में कोयला भंडार को सीज कर दिया था। भंडार में जमा कोयले की मात्रा दस लाख टन आंकी गई थी। इसी सीज भंडारण से कारोबारी कोयले का उठान करा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके से कोयला लोड तीन हाईवा को मंगलवार की रात पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों हाईवा को बुधवार को शक्तिनगर थाने लाकर सीज कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुंशी व तीन चालकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में मुंशी रंगनाथ सिंह निवासी लठियाकलां चंदौली, चालक रघुराई निवासी चंदुवार थाना शक्तिनगर, गुलाब निवासी थाना शक्तिनगर और रामकरण निवासी चुरकी थाना मोरवा जिला सिंगरौली शामिल हैं। शक्तिनगर थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने बताया कि पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है। मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed